दतिया विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी; नरोत्तम मिश्रा के हाथ लगी निराशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

भोपाल/दतिया।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही भाजपा ने उपचुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट से पराजित पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें टिकट देगी, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी।
भाजपा नेतृत्व की ओर से जारी सूची में आशुतोष तिवारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। पार्टी ने उन्हें संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय चेहरा मानते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। अब दतिया विधानसभा सीट पर मुकाबला और रोचक होने की संभावना है। आशुतोष तिवारी पूर्व संभागीय संगठन मंत्री भाजपा म.प्र. एवं पूर्व अध्यक्ष एम.पी. हाउसिंग बोर्ड (केबिनेट मंत्री दर्जा) रहे हैं।
उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी संगठन ने बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं की सभाएं, जनसंपर्क अभियान और चुनावी कार्यक्रमों में तेजी आने की संभावना है।
भाजपा का प्रयास रहेगा कि सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की ताकत के आधार पर मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाए। दतिया विधानसभा उपचुनाव को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट पर होने वाला चुनाव भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। ऐसे में दोनों प्रमुख दल पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब चुनाव प्रचार और भी तेज होगा तथा आने वाले दिनों में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं का दतिया दौरा भी बढ़ सकता है। भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दतिया में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। अब सभी की निगाहें कांग्रेस के चुनाव प्रचार और आगामी रणनीति पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान विकास, स्थानीय मुद्दे और संगठनात्मक ताकत चुनावी बहस के प्रमुख विषय रहेंगे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!