बागवान बनते कैलाश: हरियाली में भी ‘अपन का इंदौर’ नंबर वन
KHULASA FIRST
संवाददाता

एक पेड़ मां के नाम... इंदौर में लगातार तीसरे साल पूरा हो रहा प्रधानमंत्री का सपना
विजयवर्गीय की अगुआई में 2024 से हुआ था वसुंधरा को हरित चुनरिया ओढ़ाने का अभियान
अभियान के आगाज पर अमित शाह की अगुआई में एक ही दिन में रोपे गए 51 लाख पौधे आज लहलहा रहे
इस रविवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बनेंगे अभियान के अगुआकार, इस बार 21 लाख पौधों का होगा रोपण, पार्टी अध्यक्ष भी रहेंगे साथ
रेवती रेंज के बाद अब बुढ़ानिया की पथरीली पहाड़ी पर छाएगी हरियाली, बीएसएफ भी बनेगा साक्षी
अभियान में शामिल होने के लिए इंदौरियों को विजयवर्गीय ने दिया आत्मीय न्योता, कांग्रेस अध्यक्ष को भी लिखा पत्र
पहले साल 51 लाख, दूसरे साल 15.30 लाख और इस साल 21 लाख पौधारोपण, देवगुराड़िया, सिरपुर तालाब भी हुए शामिल
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कैलाश विजयवर्गीय पुनः एक बार इंदौर के बागवान बनने जा रहे हैं। उजड़ती हरियाली और बिगड़ती आबो-हवा के बीच वे शहर की हरियाली को सहेजने, संवारने का काम तो 2024 से ही कर रहे हैं। इस काम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील ने अहम भूमिका निभाई थी, जो मां के नाम से जुड़ी थी।
‘एक पेड़ मां के नाम’ के पीएम के आह्वान का देशभर में असर हुआ। इंदौर इसमें अव्वल रहा। पहले ही साल अपन के इंदौर में एक-दो नहीं, पूरे 51 लाख पौधे रोपे गए। स्थान भी चुनौती के रूप में ऐसा पथरीला, पहाड़ी वाला चुना, जहां हरियाली का होना मुश्किल था।
पर तय समय में, तय स्थान पर एक साथ इंदौर उमड़ा और पहले ही साल गिनीज बुक में शहर का नाम दर्ज हुआ। आज वो पथरीली पहाड़ी हरभरी हो गई है। शिशु पौधे अब तरुण हो इठला रहे हैं। अभियान के तब साक्षी बने थे देश के गृहमंत्री अमित शाह। अब इस रविवार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीएम के सपने व मंत्री विजयवर्गीय के अभियान के साक्षी होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी साथ होंगे। इस बार भी मंत्री की तरफ से इंदौरियों को न्योता दिया गया है। मसला धरती को हरभरा करने से जुड़ा है। लिहाजा समूचा आयोजन पूर्व की तरह एक उत्सव का स्वरूप लेता नजर आ रहा है। इंदौर की धरा को हरभरा करने के इस भगीरथी अभियान में अब महज 24 घंटे भी शेष नहीं हैं। तो उठो इंदौरियो और जुट जाओ अपन के इंदौर को ‘हराकच्च’ करने के इस पुनीत काम में।
मं त्री कैलाश विजयवर्गीय की सदारत में इंदौर एक बार फिर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के महाअभियान का साक्षी होने जा रहा है। अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर में होगा 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार जल संरचना का निर्माण। रविवार को बीएसएफ कैंपस, बुढ़ानिया में एक लाख पौधारोपण के साथ 21 लाख पौधारोपण का औपचारिक शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आतिथ्य होगा।
विजयवर्गीय के मुताबिक ‘एक पेड़ मां के नाम’ 3.0 के अंतर्गत इस साल 6 से लेकर 10 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे, जिससे उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा रहेगी और वे कम समय में हरे-भरे वृक्ष बन जाएंगे।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश का सबसे बड़ा पौधारोपण इंदौर शहर में हुआ था। शहर व आसपास सभी जगहों पर 51 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। इंदौर की जनता ने रेवती रेंज पर 12 लाख 40 हजार 17 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस साल हम 21 लाख पौधे लगा रहे हैं। अभियान वैसे 5 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है और अभी तक हम ढाई लाख पौधों का रोपण कर चुके हैं।
विजयवर्गीय ने बताया शहर में जगह कम है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र, वन विभाग, बीएसएफ की जमीन पर पौधारोपण कर रहे हैं। देव गुराड़िया टेकरी पर 1 लाख से ज्यादा पौधे, राऊ तालाब के किनारे 10 हजार, सिरपुर तालाब के पीछे 1 लाख ऐसे अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
मां की बगिया में केवल फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अभियान में मालवा की मिट्टी और जलवायु के अनुकूल प्रकृति के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके तहत महोगनी, मौलसरी, जामुन, आंवला, नीम, बरगद, पीपल, कचनार, आंवला, कटहल, आम, नीबू, संतरा, मौसंबी, सीताफल, अनार आदि के पौधे रोपे जाएंगे।
बुढ़ानिया में पथरीली जमीन पर पौधों को उगाना मुश्किल काम है, इसलिए पौधों की सिंचाई के लिए यशवंत सागर से पाइप बिछाकर संपवेल में पानी इकट्ठा कर पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है और एक टीम को तैनात कर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।
वृक्ष बादलों को आकर्षित करते हैं, इसलिए जब शहर और इसके आसपास के इलाके हरे-भरे होंगे तो यहां पर वर्षा भी काफी अच्छी होगी। यह कार्य हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक सौगात साबित होगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!