विवादित किस बयान पर भड़का महासंघ: अध्यक्ष बोले-पहले अपने अखाड़ों की व्यवस्था देखें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज और चारधाम से जुड़े महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज के मंदिरों में दान की चोरी रोकने संबंधी बयान पर उज्जैन के पुजारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
दोनों संतों द्वारा पुजारियों के लिए बिना जेब वाले वस्त्र और कड़ी जांच व्यवस्था की बात कहे जाने पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बयान की निंदा की है।
क्या कहा था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने?
गुरुवार को उज्जैन स्थित निरंजनी अखाड़े में संतों की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा था कि मंदिरों में दान की चोरी रोकने के लिए उन्होंने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में ऐसी व्यवस्था लागू कराई है, जिसमें पुजारियों की यूनिफॉर्म में जेब नहीं होगी।
कुर्ते में जेब नहीं रखने की व्यवस्था
उन्होंने कहा कि पुजारियों की पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुर्ता होती है, इसलिए कुर्ते में जेब नहीं रखने की व्यवस्था की गई है, ताकि दान सीधे दानपेटी में पहुंचे और उसका उपयोग जनहित के कार्यों में हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था अन्य मंदिरों में भी लागू की जा सकती है।
मंदिरों में कर्मचारियों और पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू हो
वहीं, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज ने सुझाव दिया कि मंदिरों में कर्मचारियों और पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाए तथा प्रवेश और निकास के समय मेटल डिटेक्टर व तलाशी की व्यवस्था हो, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
पुजारी महासंघ ने जताई कड़ी आपत्ति
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश पुजारी ने इन बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पूरे पुजारी समाज की छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि शैव परंपरा के मंदिरों में पुजारी सामान्यतः कुर्ता नहीं पहनते, इसलिए ऐसा बयान तथ्यों से परे है।
महेश पुजारी ने कहा कि बगलामुखी मंदिर प्रकरण में आरोप कर्मचारियों पर लगे थे, लेकिन पूरे पुजारी समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।
चोरी के मामलों में जिम्मेदार कौन
उन्होंने सवाल उठाया कि चोरी के मामलों में जिम्मेदार कौन है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, न कि सभी पुजारियों को संदेह की नजर से देखा जाए।
सभी मंदिरों पर लागू नहीं किया जा सकता
महेश पुजारी ने कहा कि अखाड़ा परिषद को पहले अपने अखाड़ों की व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रविंद्र पुरी जिस मनसा देवी मंदिर का उदाहरण दे रहे हैं, वह एक निजी ट्रस्ट के अधीन संचालित होता है और वहां की व्यवस्था को सभी मंदिरों पर लागू नहीं किया जा सकता।
पुतला दहन की चेतावनी
पुजारी महासंघ के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी पुजारी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए गए तो संगठन रविंद्र पुरी महाराज का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!