किस मंत्री ने की पूर्व सीएम की तारीफ: बोले- 80 साल के नौजवान हैं; कांग्रेस के युवा नेता उनसे सीख लें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की धार्मिक पदयात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विजयवर्गीय ने 80 वर्ष की उम्र में दिग्विजय सिंह द्वारा की जा रही धार्मिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुकरणीय है और सभी को उनके स्वस्थ एवं सफल यात्रा की कामना करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 80 वर्ष की उम्र में धार्मिक पदयात्रा करना सराहनीय है। हमें उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
80 साल के नौजवान हैं दिग्विजय
कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक मतभेदों से इतर दिग्विजय सिंह की ऊर्जा और सक्रियता की प्रशंसा करते हुए उन्हें '80 साल का नौजवान' बताया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह एक बुद्धिमान और प्रतिभावान नेता हैं, जिनका जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
कांग्रेस के युवा नेताओं को दी नसीहत
विजयवर्गीय ने इस दौरान कांग्रेस के युवा नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवाओं को दिग्विजय सिंह से सीख लेनी चाहिए और जमीन पर उतरकर जनता के बीच काम करना चाहिए।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जो युवा नेता हवाई जहाज और कारों में घूमते हैं, या साइकिल पर बैठकर सिर्फ रील बनाते हैं, उन्हें दिग्विजय सिंह को देखना चाहिए। 80 साल की उम्र में भी वे पैदल चलकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।
हवा-हवाई राजनीति छोड़ें
भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के युवा नेताओं को "हवा-हवाई राजनीति" छोड़कर जनता के बीच जाकर जमीन से जुड़ी राजनीति करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और जनता के बीच रहकर काम करना ही एक जनप्रतिनिधि की असली पहचान है। कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिग्विजय सिंह अपनी धार्मिक पदयात्रा को लेकर लगातार चर्चा में हैं।
उनके इस बयान को मध्य प्रदेश की सियासत में सकारात्मक टिप्पणी के साथ-साथ कांग्रेस के युवा नेतृत्व पर राजनीतिक तंज के रूप में भी देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!