उपचुनाव: पूर्व मंत्री का टिकट कटते ही बगावत; लंबा जाम, पथराव-आंसू गैस, एसपी समेत इतने पुलिसकर्मी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है।
हिंसक प्रदर्शन
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद समर्थकों का विरोध उग्र हो गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार तड़के हिंसक हो गया।
20 किलोमीटर लंबा जाम लगाया
प्रदर्शनकारियों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
धारा 163 लागू
मध्य प्रदेश के दतिया में जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है।
पथराव में एसपी-एसडीओपी समेत 8 पुलिसकर्मी घायल
शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में दतिया के एसपी, एसडीओपी सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
कई पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक वाहन को पलट दिया गया। दूसरी ओर, नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के घायल होने की भी सूचना है। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
भाजपा कार्यालय में रोके गए 250 कार्यकर्ता
बड़ौनकलां में हाईवे जाम की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में मौजूद करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया।
कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके की निगरानी की गई, ताकि प्रदर्शन और न बढ़ सके। बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला गया।
500 से ज्यादा कार्यकर्ता रातभर सड़क पर डटे रहे
टिकट बदलने के विरोध में 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता पूरी रात हाईवे पर जमे रहे। डबरा के हरिपुर तिराहे पर भी चक्काजाम कर नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। विरोध प्रदर्शन भाजपा कार्यालय तक पहुंच गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। पड़ोसी जिलों से भी समर्थक दतिया पहुंचे।
जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के इस्तीफे
डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री और भाजपा कोषाध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया। समर्थकों का दावा है कि कई भाजपा पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए हैं।
नामांकन की तैयारी कर रहे थे नरोत्तम मिश्रा
उपचुनाव की घोषणा के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था और क्षेत्र में लगातार जनसभाएं कर रहे थे। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिनमें चार उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
आशुतोष तिवारी बोले- नरोत्तम जी हमारे अभिभावक
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'डॉ. नरोत्तम मिश्रा हमारे अभिभावक हैं। उन्होंने मुझे फोन कर शुभकामनाएं भी दी हैं।'
हाईवे पर घंटों फंसे रहे यात्री
प्रदर्शन के कारण ग्वालियर-झांसी हाईवे पर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्रियों ने बताया कि वे घंटों से जाम में फंसे रहे और उन्हें खाने-पीने तक की परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रैफिक डायवर्ट, मांगा अतिरिक्त बल
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने ग्वालियर और झांसी की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। दतिया और ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था संभाली।
जिले के कई स्थानों पर प्रदर्शन जारी
एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया कि जिले के कई स्थानों पर प्रदर्शन जारी है। स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर हालात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!