चेक बाउंस केस में कॉमेडियन को झटका: दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा रखी बरकरार; इतने रुपए जमा करने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
बॉलीवुड अभिनेता और काॅमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन महीने की सजा को बरकरार रखा।
7.35 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश
इसके साथ अभिनेता को 7.35 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने उनके आचरण पर भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया, जिससे उनका रवैया संदिग्ध प्रतीत होता है।
कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को सजा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यदि अभिनेता निर्धारित राशि जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त सजा का भी सामना करना पड़ सकता है।
2010 में लिया था 5 करोड़ रुपए का कर्ज
यह मामला वर्ष 2010 का है। राजपाल यादव ने बतौर निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का ऋण लिया था।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और समय पर कर्ज का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद भुगतान के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए, जिसके चलते मामला अदालत पहुंच गया।
अदालत ने कहा- कई मौके दिए, फिर भी नहीं चुकाई रकम
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि राजपाल यादव को बकाया राशि चुकाने के लिए कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने हर बार भुगतान का आश्वासन देकर भी उसे पूरा नहीं किया। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
पहले भी हो चुकी है सजा
अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराया था। राजपाल यादव को तीन महीने की सजा सुनाई गई थी, जबकि बाद में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद अभिनेता ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।
तिहाड़ जेल में भी रह चुके हैं
इस वर्ष 2 फरवरी को हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया और 17 फरवरी तक करीब 12 दिन जेल में रहे।
जून 2024 में अदालत ने उन्हें राहत देते हुए बकाया राशि चुकाने का एक और मौका दिया था, लेकिन निर्धारित भुगतान नहीं होने पर अब अदालत ने सख्त रुख अपनाया है।
लोकप्रिय काॅमेडियन
राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के चर्चित कॉमेडी कलाकारों में गिने जाते हैं। हंगामा, गरम मसाला, चुप चुप के, फिर हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया।
उन्हें वर्ष 2003 में फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित यश भारती सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड्स में बेस्ट कॉमिक एक्टर श्रेणी में कई बार नामांकित भी रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!