चढ़ावा चोरी मामला: कौन बोला- यह कलंक; हम खुद को छोटा महसूस कर रहे, पोस्टर वार तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'कलंक' बताया है।
जांच के बाद व्यवस्था में करेंगे आवश्यक सुधार
उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी को गहरा दुख है और इससे जुड़ा हर व्यक्ति खुद को छोटा महसूस कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच के बाद व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
उच्चस्तरीय समिति गठित
शनिवार को रामकथा संग्रहालय में आयोजित राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।
इसकी अध्यक्षता संभवतः एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश कर रहे हैं। समिति अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, 'यह एक तरह का कलंक है। हमें सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी।'
दूसरे दिन भी हुई निर्माण समिति की बैठक
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शनिवार को दूसरे दिन भी रामकथा संग्रहालय में जारी रही। इससे पहले शुक्रवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में ट्रस्ट के सदस्य मौजूद नहीं थे। बैठक में मंदिर निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
चढ़ावा विवाद पर सपा-वीएचपी में पोस्टर वार
राम मंदिर चढ़ावा विवाद अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला ने पोस्टर लगवाकर भाजपा और मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा।
पोस्टर में लिखा गया-'राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।' 'रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा... चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।'
इसके जवाब में रायबरेली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह की ओर से पोस्टर लगाए गए। इनमें लिखा गया 'राम मंदिर के चंदे पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर खामोशी?' 'प्रभु राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं।'
मंत्री सुरेश खन्ना बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष की टिप्पणियां राजनीतिक हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, 'जहां भी अपराध हुआ है, वहां कार्रवाई हुई है। राम मंदिर मामले में भी यदि कोई दोषी है तो उसे हर हाल में सजा मिलेगी।' राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच फिलहाल उच्चस्तरीय समिति कर रही है। उसकी रिपोर्ट के बाद राम मंदिर ट्रस्ट आगे की कार्रवाई और व्यवस्थागत सुधारों पर निर्णय लेगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!