इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव: बोले-युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; बच्चों के बीच जाकर किया संवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रदेश की युवा शक्ति ही विकास की सबसे बड़ी आधारशिला
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ही विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है और सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवा शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
सांदीपनि विद्यालय मॉडल से शिक्षा के साथ संस्कार मिल रहे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा मिला है।
राज्य सरकार भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय मॉडल नए स्वरूप में उभरा है, जहां बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार भी दिए जा रहे हैं।
प्राथमिक शिक्षा में 100% प्रवेश, ड्रॉपआउट शून्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित किया गया है और ड्रॉपआउट दर शून्य रही है। उन्होंने इसे सरकार, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारित और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
कृष्ण-सुदामा की मित्रता का दिया संदेश
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में कभी ऊंच-नीच या अमीरी-गरीबी का भेद नहीं होता। उन्होंने कहा कि द्वारकाधीश बनने के बाद भी श्रीकृष्ण ने सुदामा का जिस आत्मीयता से स्वागत किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।
स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ को किया याद
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके साथ उनके लंबे समय से पारिवारिक और वैचारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद के समय से ही दोनों का जुड़ाव रहा और मुख्यमंत्री बनने के बाद वे लगातार तीसरी बार हिंद रक्षक के इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पुण्योदय प्रकल्प के तहत गरीब विद्यार्थियों को नि:शुल्क वितरित की जाने वाली कॉपियों के पीछे गौड़ परिवार की सेवा भावना है। इन कॉपियों के मुखपृष्ठ पर राष्ट्रनायकों और क्रांतिकारियों के चित्र बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करेंगे।
बच्चों के साथ यादगार पल साझा किए
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे स्कूली विद्यार्थियों के बीच जाकर बैठ गए। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और अभिभावक की तरह स्नेहपूर्वक उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के लोककल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय व्यवहार कार्यक्रम में मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य तय करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर संवाद किया और उनके साथ यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
11 अगस्त तक चलेगा पुण्योदय प्रकल्प
हिंद रक्षक के प्रमुख एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि पुण्योदय प्रकल्प की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। इसके तहत हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क कॉपियां वितरित की जाती हैं। इस वर्ष अभियान 11 अगस्त तक चलेगा और इसके तहत तीन लाख कॉपियों का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!