पूर्व आईएएस किससे बोले: तुर्की जैसा पहनावा अपनाएं; इससे पहचान छिपेगी और मॉब लिंचिंग का खतरा घटेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर किए गए एक पोस्ट को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
उन्होंने दावा किया कि भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाओं से बचाव के लिए मुस्लिम समुदाय को अपना पारंपरिक पहनावा बदलकर तुर्की के मुसलमानों जैसा आधुनिक पहनावा अपनाना चाहिए, ताकि उनकी पहचान आसानी से न हो सके।
नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि मॉब लिंचिंग के कई मामलों में पीड़ितों की पहचान उनके कुर्ता-पायजामा, दाढ़ी और टोपी जैसे पारंपरिक पहनावे से हुई।
पहचान के आधार पर होने वाले हमलों का खतरा कम होगा
उनका कहना है कि यदि मुस्लिम समुदाय पहनावा बदल लें, तो पहचान के आधार पर होने वाले हमलों का खतरा कम हो सकता है। हालांकि, नियाज खान के इस बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के नजरिए से दिया गया सुझाव बताया, जबकि अन्य ने इसे धार्मिक पहचान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर सवाल उठाए हैं।
लोकतंत्र पर भी की टिप्पणी
एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि कई देशों ने लोकतंत्र तो अपना लिया, लेकिन उसके मूल सिद्धांतों को व्यवहार में नहीं उतारा।
उनके अनुसार, लोकतंत्र के नाम पर कई नेता और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जबकि आम जनता मुफ्त की सुविधाओं में उलझी रहती है।
पर्यावरण और राजनीति पर भी रखे विचार
9 जुलाई को किए गए एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने भौतिकवाद को पर्यावरण के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने लिखा कि अंधाधुंध उपभोग की प्रवृत्ति प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम, शिक्षित और ईमानदार लोगों को राजनीति में आगे आना चाहिए। उनका मानना है कि आपराधिक छवि वाले नेताओं के चुने जाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!