क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी: बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैश में बदलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने हीरानगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से 4 लाख 88 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली।
आरोपी महिला ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और रिवॉर्ड पॉइंट्स खत्म होने का डर दिखाकर पीड़ित के मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप में क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज करते ही ठगों ने दोनों कार्ड से लाखों रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर हीरा नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक अधिकारी बनकर आया फोन
पुलिस के मुताबिक, फरियादी दीपक कुमार लाड़ निवासी जगदीश कॉलोनी, हाट रोड, गुना और वर्तमान में वीणा नगर, इंदौर में रहते हैं। 1 अक्टूबर की शाम उन्हें एक महिला का फोन आया। उसने अपना नाम प्रिया गुप्ता बताते हुए खुद को बैंक अधिकारी बताया।
महिला ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर करीब 5 हजार रिवॉर्ड पॉइंट्स जमा हैं। इन्हें कैश में बदलकर खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा कि समय पर पॉइंट्स रिडीम नहीं किए तो उन्हें 5 हजार रुपए का नुकसान हो जाएगा।
फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया
पीड़ित महिला के झांसे में आ गया। आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड से संबंधित एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद ऐप में कार्ड की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा गया।
पीड़ित ने जैसे ही ऐप में अपने कार्ड की डिटेल्स दर्ज कीं, साइबर ठगों ने उसका इस्तेमाल कर ट्रांजेक्शन करना शुरू कर दिया।
दो कार्ड से निकाली रकम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 99,900 रुपए और 2.33 लाख रुपए के दो ट्रांजेक्शन किए। इसके बाद एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से 1.55 लाख रुपए का एक और ट्रांजेक्शन किया गया। इस तरह तीन ट्रांजेक्शन में कुल 4 लाख 88 हजार रुपए से अधिक की रकम निकाल ली गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
रकम निकलने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। उसने हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और इस्तेमाल किए गए ऐप की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
संबंधित समाचार

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!