15 लोगों की मौत पर चार करोड़ रुपए मुआवजा: तीन साल पहले खरगोन जिले में टैंकर ब्लास्ट में गई थी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खरगोन जिले के अंजन गांव के पास तीन साल पहले हुए भीषण टैंकर हादसे में 15 लोगों की मौत और 10 के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में आखिरकार बड़ा फैसला आया है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने मृतकों के परिजनों और घायलों को कुल 3 करोड़ 30 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। ब्याज सहित यह राशि लगभग 4 करोड़ रुपए तक पहुंचेगी।
पूरी रकम बीमा कंपनी को अदा करनी होगी। फैसला 14 फरवरी को सुनाया गया। ज्ञात हो कि 26 अक्टूबर 2022 की सुबह अंजन गांव के पास पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर (एमपी-09 जीएफ-5304) तेज रफ्तार में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक घंटे बाद उसमें जोरदार विस्फोट हुआ।
पास ही हैंडपंप पर पानी भर रहे ग्रामीण अचानक आग और लपटों की चपेट में आ गए। एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 झुलसे लोगों को गंभीर हालत में इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान एक-एक कर 14 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस तरह कुल 15 लोगों की जान चली गई। 10 अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे थे, जिनका लंबे समय तक उपचार चला।
25 अलग-अलग दावे, तीन साल चली सुनवाई
मृतकों और घायलों की ओर से 25 अलग-अलग दावे दायर किए गए। टैंकर मालिक हरिसिंह निवासी मूसाखेड़ी (इंदौर), चालक पवन निवासी भीकनगांव (खरगोन) और बीमा कंपनी दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को पक्षकार बनाया गया।
करीब तीन साल तक चले इस मामले में पीड़ित परिवारों, प्रत्यक्षदर्शियों, बीमा कंपनी के अधिकारियों और सर्वेक्षक के बयान दर्ज हुए। सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने न्यायालय में जलते टैंकर का वीडियो भी प्रस्तुत किया।
बीमा कंपनी का तर्क- लोग ईंधन लेने पहुंचे थे
बीमा कंपनी ने न्यायालय में दलील दी टैंकर पलटने के बाद ग्रामीण पेट्रोल-डीजल लेने पहुंच गए थे। उनकी खुद की लापरवाही थी। चालक लोगों को लगातार चेतावनी दे रहा था कि कभी भी विस्फोट हो सकता है, लेकिन लोग बर्तनों में ईंधन भरते रहे।
हालांकि पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि वीडियो में टैंकर जलता दिख रहा है, लेकिन आसपास लोगों की भीड़ नजर नहीं आती। अदालत ने इस तथ्य को महत्वपूर्ण मानते हुए कंपनी की दलीलों को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया।
मजदूर परिवारों पर टूटा कहर
न्यायालय ने माना अधिकतर मृतक मजदूर थे और अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य। उनके बाद परिवारों की आय का कोई स्थायी साधन नहीं बचा। मानवीय और विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा मुआवजा तय किया गया।
तीन साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आए इस फैसले से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन जिन घरों के चिराग बुझ गए, वहां यह मुआवजा भी अपनों की कमी पूरी नहीं कर सकेगा।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!