मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में: उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए मांगने और इनकार करने पर मोमोज दुकान संचालक के साथ मारपीट की गई थी। पांच बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू निकालकर हमला किया था। लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों में से एक ने मोमोज तलने के लिए रखी खौलते तेल की कड़ाही दुकानदार पर फेंक दी। गर्म तेल से युवक की पीठ, कंधे और दोनों हाथ झुलस गए थे।
घटना 16 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक बजरंग नगर निवासी 21 वर्षीय समीर पिता कमलेश मोरे अपनी दुकान पर ग्राहकों को मोमोज बेच रहा था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे। समीर ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर समीर के दोस्त पर वार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों में से एक ने दुकान में रखी गर्म तेल की कड़ाही उठाकर समीर पर फेंक दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
फैलाई थी दहशत
आरोपियों ने दुकान में रखा सामान उठाकर फेंक दिया और चाकू लहराते हुए धमकियां दीं। गाली-गलौज और हंगामे के चलते मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के समय दुकान के आसपास बच्चे और युवतियां भी मौजूद थे। बदमाशों के डर से आसपास के लोग अपने घरों में चले गए।
पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
समीर की शिकायत पर हीरा नगर पुलिस ने अमन गेले (25), निवासी फिरोज गांधी नगर, परदेशीपुरा, पीयूष मसाल (18), निवासी वंशी प्रेस, परदेशीपुरा, शुभम पंडित (25) निवासी कोली मोहल्ला, परदेशीपुरा, उत्कर्ष पगारे (18) निवासी शिवाजी नगर, परदेशीपुरा और अर्जुन उर्फ गुल्ला (18), निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ वसूली सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
एसीपी हीरानगर रुबीना मिझवानी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!