खबर
Top News

अंतिम संस्कार के बाद इंसाफ की लड़ाई बहू और बेटे ने प्रशासन से मांगा मुआवजा: भागीरथपुरा का जहरीला जलकांड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 फ़रवरी 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
अंतिम संस्कार के बाद इंसाफ की लड़ाई बहू और बेटे ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

पड़ोसी की खुशी में खलल न पड़े इसलिए चुपचाप पी लिए आंसू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के दावों और स्वास्थ्य विभाग की कागजी सक्रियता का खुलासा करते हुए भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी का जानलेवा सिलसिला थम नहीं रहा। इस गंभीर लापरवाही ने अब 65 वर्षीय वृद्धा संतोष रानी की जान ले ली। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर में फैले संक्रमण के खौफ से बचाने के लिए परिजन अपनी मां को सागर जिले के गढ़ाकोटा ले गए थे, लेकिन दूषित पानी का असर रगों में इस कदर फैल चुका था कि वहां पहुंचने के महज तीन दिन बाद संतोष रानी ने दम तोड़ दिया। 7 फरवरी को गढ़ाकोटा में ही उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा।

मृतका की बहू मीना वर्मा और बेटे राकेश वर्मा ने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया 1 जनवरी 2026 को दूषित पानी के सेवन से संतोष रानी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

भागीरथपुरा में जहरीले पानी के कारण लोगों के बीमार होने व इससे हुई मौतों को लेकर पूरा परिवार दहशत में आ गया अपने गांव गढ़ाकोटा लेकर गया था, लेकिन वहां भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अब पीड़ित परिवार न्याय और मुआवजे के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बहू मीना ने बताया सहायता की उम्मीद लिए जब वार्ड-11 के पार्षद कमल वाघेला के पास पहुंचे, तो उन्होंने मदद करने से साफ इनकार कर दिया।

इस पर परिवार अपनी पीड़ा लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पहुंचा, तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें कलेक्टर कार्यालय जाने की सलाह देकर बैरंग लौटा दिया। अब पीड़ित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगाई है।

दिव्यांग बेटी के पिता ने दिखाई धैर्य की पराकाष्ठा
स्वच्छता के शिखर पर आसीन इंदौर के दामन पर भागीरथपुरा जल त्रासदी ने ऐसा जख्म दिया है, जिसकी टीस शायद ही कभी कम हो। इस त्रासदी के बीच एक हृदय विदारक दास्तान सामने आई है, जो व्यवस्था की संवेदनहीनता और एक मजबूर पिता के धैर्य की पराकाष्ठा बयां करती है।

क्षेत्र के सतीश फुलेरिया की 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी रिया ने, जो न बोल सकती थी न चल सकती थी, दूषित पानी के जानलेवा संक्रमण के कारण 4 फरवरी को दम तोड़ दिया। विडंबना की पराकाष्ठा देखिए जिस समय पिता जवान बेटी की अर्थी सजा रहा था, उसी समय पड़ोस में शादी की शहनाई गूंज रही थी।

दुनिया को अपना दुख न दिखे और किसी की खुशी में खलल न पड़े इसलिए पिता ने अपने घर के दरवाजे बंद कर भीतर ही मातम मनाया और बिना किसी शोर-शराबे के अपने कलेजे के टुकड़े को विदा कर दिया। सतीश फुलेरिया, पेशे से ड्राइवर हैं और बरसों से गरीबी की मार झेल रहे हैं।

बताते हैं रिया बचपन से ही मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम थी। संक्रमण की मार इतनी घातक थी कि उसे अस्पताल ले जाने तक का समय नहीं मिला। पिता अक्सर चाचा नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों को मोबाइल में रिया की तस्वीरें और उसकी स्थिति दिखाकर परामर्श लेते थे, लेकिन नलों से आए दूषित जहर’ ने उसे संभलने का मौका ही नहीं दिया।

भागीरथपुरा में हुई यह मौत उस सरकारी तंत्र की विफलता पर बड़ा सवालिया निशान है, जो जनता को शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध कराने में नाकाम रहा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है क्या प्रशासन रिया की इस खामोश मौत को इस त्रासदी का हिस्सा मानेगा या कागजों की उलझन में एक गरीब पिता की पुकार दबकर रह जाएगी? सतीश ने कलेक्टर की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है, ताकि इस त्रासदी में उनकी बेटी का नाम भी सहायता सूची में जुड़ सके और एक टूट चुके परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 2 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 2 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 3 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 3 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 3 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 4 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 4 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 4 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 4 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 4 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 4 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 4 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 4 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 4 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 4 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 5 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!