जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र: देवगुराड़िया बायपास पर जानलेवा गड्ढे; नगर निगम और नेशनल हाईवे के बीच उलझा जनता का दर्द, कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेश भी फाइलों में दफन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवगुराड़िया बायपास ब्रिज के पास सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। ब्रिज के ठीक पास और इसके आसपास की सड़कों पर इस समय इतने बड़े और गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि वे किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
इस मार्ग का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि देवगुराड़िया बायपास से मुंबई-आगरा, भोपाल, नेमावर, बैतूल, नागपुर और रायपुर तक के भारी और हल्के वाहन चौबीसों घंटे गुजरते हैं। हर दिन हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस मुख्य अंतरराज्यीय मार्ग पर सफर करना अब जानलेवा साबित हो रहा है।
इन गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं और कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।
नगर निगम और नेशनल हाईवे के बीच तालमेल की कमी
इस पूरी बदहाली के पीछे सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले इन गड्ढों के लिए जिम्मेदार कौन है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
लोगों का सीधा आरोप है कि नगर निगम और नेशनल हाईवे के बीच तालमेल की कमी और लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। टैक्स भरने के बावजूद जनता को ऐसी जानलेवा सड़कें मिल रही हैं, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक नाकामी का खुलासा करती हैं। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वे सीधे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
जमीनी हकीकत कमिश्नर के दावों और निर्देशों के विपरीत
इस पूरे मामले में नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने शहर की देवगुराड़िया बायपास सहित अन्य गड्ढेदार सड़कों को लेकर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने पिछले दिनों ही मातहत अधिकारियों की बैठक लेकर इन बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने और त्वरित पैचवर्क के निर्देश जारी किए थे।
कमिश्नर ने स्पष्ट कहा था कि मुख्य मार्गों और बायपास से जुड़ने वाली सड़कों पर जलजमाव और गड्ढों की समस्या को तुरंत दूर किया जाए। लेकिन जमीनी हकीकत कमिश्नर के इन दावों और निर्देशों के विपरीत है। कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेशों के बावजूद निचले स्तर के अधिकारी और ठेकेदार मौके से गायब हैं और देवगुराड़िया ब्रिज के पास स्थिति जस की तस बनी हुई है।
घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल
तकनीकी जानकारों का कहना है कि इन गड्ढों के बार-बार बनने का मुख्य कारण घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल और जल निकासी की सही व्यवस्था न होना है। जब तक देवगुराड़िया बायपास और ब्रिज के पास पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते और डामरीकरण की गुणवत्ता नहीं सुधारी जाती, तब तक करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जनता को इन गड्ढों से मुक्ति नहीं मिलने वाली है।
लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई हो
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को स्वयं मैदानी निरीक्षण कर उन लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई करनी होगी, जो उनके आदेशों को हल्के में ले रहे हैं। जनता को अब सड़कों का सुधार चाहिए, ताकि उन्हें इन गड्ढामुक्त और सुरक्षित सड़कों पर चलने का अधिकार मिल सके। अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही पर नगर निगम प्रशासन कब जागता है और कब देवगुराड़िया बायपास को इस जानलेवा संकट से मुक्ति मिलती है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!