मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज: समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है।
राहुल गांधी ने 2019 में मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से जारी समन और उनके खिलाफ शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
हालांकि, कोर्ट ने निचली अदालत में लंबित मानहानि की शिकायत पर सुनवाई को छह सप्ताह तक आगे बढ़ाने का आदेश दिया है।
इसका मतलब है कि इस अवधि में राहुल गांधी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने से राहत रहेगी। राहुल के वकीलों ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने के लिए समय मांगा था।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला राहुल गांधी के 2018 के राजस्थान दौरे के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी की थी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने 24 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘कमांडर-इन-चीफ’ और कथित तौर पर ‘चोरों का सरदार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 28 अगस्त 2019 को मानहानि की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। इसी आदेश को राहुल गांधी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
शिकायतकर्ता ने कहा- बयान से भाजपा कार्यकर्ता आहत
शिकायतकर्ता एमएच श्रीश्रीमल ने दावा किया कि वे भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं।
उनका कहना है कि राहुल गांधी की टिप्पणी से वे स्वयं और भाजपा के अन्य सदस्य आहत हुए। इसी आधार पर उन्होंने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई।
राहुल के वकील ने क्या दलील दी?
राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता सुदीप पसबोला और कुशल मोर ने तर्क दिया कि राहुल की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थी, भाजपा के खिलाफ नहीं।
ऐसे में शिकायतकर्ता को इस टिप्पणी के आधार पर मानहानि का मुकदमा दायर करने का अधिकार नहीं बनता। वकीलों ने यह भी अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी को पर्याप्त समय दिया जाए।
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
हाईकोर्ट ने कहा कि भाजपा एक निश्चित सदस्यों वाला राजनीतिक संगठन है और प्रधानमंत्री पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी का प्रभाव पार्टी के सदस्यों पर भी पड़ सकता है।
हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि वास्तव में राहुल गांधी के बयान से भाजपा के सदस्य प्रभावित या आहत हुए थे या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर किया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने अपील के लिए समय देने का विरोध किया
राहुल गांधी के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए समय मांगा। शिकायतकर्ता की ओर से इसका विरोध किया गया। उनका कहना था कि यह मामला पहले से ही 2021 से लंबित है और लंबे समय से आगे नहीं बढ़ पाया है।
हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के साथ ही निचली अदालत की कार्यवाही पर छह सप्ताह की राहत बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!