चाइनीज मांझा बना काल: गला कटने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत; पुलिस की सख्ती बेअसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे 45 वर्षीय रघुवीर धाकड़ निवासी ओम साईं विहार कॉलोनी, बिचौली मर्दाना की चाइनीज मांझा से गला कटने के कारण मौत हो गई।
सड़क से गुजरते समय हुआ हादसा
हादसा शकुंतला हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां सड़क से गुजरते समय अचानक मांझा उनके गले में फंस गया और गंभीर चोट पहुंची। जानकारी के मुताबिक रघुवीर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
मर्ग कायम कर जांच की शुरू
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तिलकनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
लगातार की जा रही है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि शहर पुलिस लगातार चाइनीज मांझा बेचने वालों और इसे उड़ाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों पतंग उड़ाते पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई थी।
इसके बावजूद शहर में लापरवाह लोग प्रतिबंधित मांझा बेचने और उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह घटना पुलिस की सख्ती के बावजूद नियमों की खुलेआम अवहेलना और जनसुरक्षा के प्रति उदासीनता को उजागर करती है।
खुलासा फर्स्ट लगातार कर रहा खबरें प्रकाशित
खुलासा फर्स्ट द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!