सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक: मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति; इस वजह से लिया फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आगामी जनगणना 2027 के मद्देनजर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रमुख जनगणना अधिकारी के रूप में जारी आदेश के तहत जिले के सभी लोकसेवकों (सरकारी अधिकारी-कर्मचारी) के अवकाश पर रोक लगा दी गई है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लागू किया गया है।
इन पर लागू होंगे आदेश
यह आदेश न्याय विभाग, पुलिस और होमगार्ड को छोड़कर अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगा। खासतौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों (जैसे शिक्षक) को भी बिना अनुमति जिला छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति
आदेश के अनुसार किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने से पहले अपर कलेक्टर व जिला जनगणना अधिकारी से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा और आवश्यकता पड़ने पर जनगणना कार्य में तत्काल शामिल होना होगा।
बीमारी पर भी सख्ती
यदि कोई कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों से अवकाश लेना चाहता है, तो उसे जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
बार-बार छुट्टी पर सख्त चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी बार-बार अवकाश लेता पाया गया, तो उसके खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
यह आदेश जनगणना 2027 के कार्यों को सुचारु और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!