धर्मनगरी में बनेगा एकीकृत तीर्थ सर्किट: 11 प्रमुख धार्मिक स्थल एक नेटवर्क से जुड़ेंगे; 1124 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु उज्जैन के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए शहर में एकीकृत तीर्थ-पर्यटन नेटवर्क विकसित करने की तैयारी है।
अलग-अलग मंदिरों के विकास के बजाय उन्हें एक व्यापक ‘इंटीग्रेटेड टेंपल इकोसिस्टम’ से जोड़ने की योजना बनाई गई है। अर्बन चैलेंज फंड के तहत 1124.52 करोड़ रुपए की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है।
योजना में मंदिर परिसरों के विकास के साथ पार्किंग, कमर्शियल स्पेस, श्रद्धालु सुविधाएं, विरासत संरक्षण और शिप्रा रिवरफ्रंट को एक-दूसरे से जोड़ने की परिकल्पना है।
इसका उद्देश्य उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को एक व्यवस्थित और लंबे समय तक चलने वाले पर्यटन अनुभव के रूप में विकसित करना है।
11 प्रमुख धार्मिक स्थल होंगे नेटवर्क का हिस्सा
एकीकृत परियोजना में कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, नवग्रह शनि मंदिर, 84 महादेव, अंगारेश्वर महादेव, भूखी माता, गढ़कालिका माता, सिद्धवट और बगलामुखी माता मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा।
इसके साथ विराट रूप पर्यटन और पब्लिक एक्सपीरियंस जोन भी विकसित करने की योजना है। यानी विकास केवल मंदिर परिसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के पूरे तीर्थ अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।
मंदिरों के साथ पार्किंग और बाजार की सुविधा
प्रमुख मंदिरों के आसपास पार्किंग और कमर्शियल स्पेस विकसित किए जाएंगे। मल्टीलेवल पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं से मंदिर क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहनों का दबाव कम करने की कोशिश होगी।
कमर्शियल स्पेस में स्थानीय उत्पाद, प्रसाद और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित जगह देने की योजना है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान आवश्यक सुविधाएं एक ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी।
8 से 10 किमी शिप्रा रिवरफ्रंट भी जुड़ेगा
परियोजना में करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबे शिप्रा रिवरफ्रंट को भी धार्मिक पर्यटन नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इससे मंदिर दर्शन के साथ घाट और नदी किनारे का अनुभव भी तीर्थ यात्रा का हिस्सा बन सकेगा।
योजना पूरी होने पर उज्जैन का धार्मिक पर्यटन मॉडल मंदिर, शिप्रा, विरासत और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं को एक साथ जोड़ने वाला होगा। इससे श्रद्धालुओं के शहर में ठहराव की अवधि बढ़ने और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
1124 करोड़ का वित्तीय मॉडल
परियोजना की अनुमानित लागत 1124.52 करोड़ रुपए है। इसके लिए करीब 281.13 करोड़ रुपए केंद्रीय अनुदान, 200 करोड़ रुपए म्युनिसिपल बॉन्ड और करीब 643.39 करोड़ रुपए टर्म लोन के माध्यम से जुटाने का प्रस्ताव है।
यूडीए की ओर से करीब 645 करोड़ रुपए के टर्म लोन के लिए ईओआई जारी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। योजना में कमर्शियल स्पेस, पार्किंग और अन्य परियोजना आधारित आय को भविष्य में ऋण अदायगी से जोड़ने की परिकल्पना की गई है।
151 फीट ऊंची विराट स्वरूप प्रतिमा बनेगी आकर्षण
यूनिटी मॉल के पीछे शिप्रा तट पर प्रस्तावित 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट स्वरूप प्रतिमा परियोजना के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। इसके आसपास पब्लिक एक्सपीरियंस जोन विकसित करने की योजना है।
यहां लाइट एंड साउंड, प्रोजेक्शन मैपिंग, उद्यान और दर्शकों के लिए सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। इससे धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक पर्यटन अनुभव को भी जोड़ा जाएगा।
महाकाल से आगे पूरे उज्जैन की तीर्थ यात्रा
उज्जैन में धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र महाकाल मंदिर है। प्रस्तावित एकीकृत टेंपल इकोसिस्टम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को महाकाल से आगे शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक एक व्यवस्थित नेटवर्क से पहुंचाना है।
योजना के अमल में आने के बाद कालभैरव, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, अंगारेश्वर, गढ़कालिका, सिद्धवट और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा को एक व्यापक तीर्थ सर्किट के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!