‘रामराजा आपको CM बना दें…’: पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ओरछा।
मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने बेबाक बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बीच ओरछा पहुंचीं इमरती देवी ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
ओरछा के रामराजा मंदिर परिसर में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इसी दौरान इमरती देवी ने कृष्णा गौर को गले लगाते हुए कहा कि ‘रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दें।’ इमरती की इस टिप्पणी पर कृष्णा गौर मुस्कुराती नजर आईं और कुछ कहकर वहां से आगे बढ़ गईं।
गले लगाकर बोलीं- रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दें
मंदिर परिसर में इमरती देवी और कृष्णा गौर आमने-सामने आईं। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। इसी दौरान इमरती देवी ने कृष्णा गौर को गले लगाया और कहा कि ‘मंत्री जी, बड़े दिनों में मिली हो। मैं तो कहती हूं कि रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दें।’
अचानक हुई इस टिप्पणी के बाद आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों का ध्यान भी उनकी ओर चला गया। कृष्णा गौर ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी और आगे बढ़ गईं।
भाजपा कार्यसमिति के बीच बयान ने बढ़ाई चर्चा
इमरती देवी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक चल रही है।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।
ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। हालांकि, इमरती देवी ने यह बात किस संदर्भ में कही, इसे लेकर उन्होंने कोई विस्तृत राजनीतिक बयान नहीं दिया है।
सिंधिया की करीबी मानी जाती हैं इमरती
इमरती देवी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी समर्थक माना जाता है। वे अपने बेबाक और राजनीतिक रूप से चर्चित बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
कृष्णा गौर वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री हैं। इमरती देवी की टिप्पणी को लेकर फिलहाल भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐसे में यह बयान राजनीतिक रूप से कितना मायने रखता है, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई इस टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में चर्चा जरूर छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!