तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया: पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा थाना क्षेत्र के कालीबिलोद स्थित लाइफ सिटी कॉलोनी में एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए घर के पीने के पानी और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। तीनों बच्चियों के बिसरा रिपोर्ट का भी इंतजार है।
घर से पानी और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
जांच के दौरान बेटमा पुलिस और FSL इंदौर ग्रामीण की टीम मृत बच्चियों के घर पहुंची। टीम ने घर में मौजूद पीने के पानी और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
इन नमूनों को रविवार को इंदौर-राऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। फॉरेंसिक जांच से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि पानी या खाद्य पदार्थों में कोई दूषित, विषैला या हानिकारक तत्व मौजूद था या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिलने की उम्मीद है।
बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने तीनों बच्चियों के बिसरा सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि मौत फूड पॉइजनिंग, किसी जहरीले पदार्थ के सेवन या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से हुई।
फिलहाल पुलिस किसी एक वजह को अंतिम नहीं मान रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
डॉक्टर परवेज ताइ से होगी पूछताछ
जांच में बेटमा स्थित लाइफ केयर क्लिनिक के डॉक्टर परवेज ताइ की भूमिका से जुड़े तथ्यों को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने उन्हें बयान के लिए बुलाया है।
पुलिस डॉक्टर से पूछेगी कि तीनों बच्चियों को क्लिनिक कब लाया गया, उस समय उनकी हालत कैसी थी, क्या जांच की गई और उन्हें कौन सा उपचार व दवाएं दी गईं। उपचार के दौरान बच्चियों की हालत में हुए बदलाव और मेडिकल रिकॉर्ड की भी जानकारी ली जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर बच्चियों के उपचार से संबंधित जानकारी और पूरे मामले में दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
25 अगस्त की रात बिगड़ी थी तबीयत
मृत बच्चियों की पहचान आसिन, विशुका और विधि के रूप में हुई है। तीनों सगी बहनें थीं। परिजनों के अनुसार, 25 अगस्त की रात तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई।
हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेटमा के स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की लगातार मौत से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी किया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सर्वे कर रही है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विभा नगर के अनुसार, टीम ने आसपास के घरों और क्षेत्र में पानी तथा स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों की जांच की है। अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे दूषित पानी को मौत की वजह माना जा सके।
वैज्ञानिक रिपोर्ट पर टिकी जांच
मामले की जांच बेटमा थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में की जा रही है। टीम में सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल डोडियार, संदीप अखाड़िया और एएसआई कमलेश दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस की जांच बिसरा रिपोर्ट, पानी और खाद्य पदार्थों की FSL रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टर के बयान पर केंद्रित है। इन रिपोर्टों के सामने आने के बाद ही तीनों बहनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!