स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत: उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा/ओंकारेश्वर।
ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर रविवार तड़के स्नान के दौरान उत्तराखंड के एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान गोविंद सैनी (45) पिता रामचंद्र सैनी, निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ जवान अमन मालाकार व डायल-112 के जवान जय उछाने की मदद से गोविंद को सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया। डॉक्टर रवि वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने अस्पताल की आपात सुविधाओं पर सवाल उठाए
मृतक के साथ आए परिजन अनु सैनी ने अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अस्पताल में एंबुलेंस और वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
अनु सैनी का कहना है कि ओंकारेश्वर प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और जरूरी उपकरण उपलब्ध होना चाहिए।
परिजन के मुताबिक, गंभीर स्थिति में मरीज को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। हालांकि, गोविंद की मौत का वास्तविक कारण और यह स्पष्ट रूप से तय करना कि बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने पर उनकी जान बच सकती थी या नहीं, मेडिकल जांच का विषय है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर मांधाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। डॉक्टर रवि वर्मा ने शव का पोस्टमार्टम किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस हादसे से जुड़े परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख तीर्थस्थल पर स्नान घाटों की सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!