बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले: अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों से लापता इंदौर के 31 वर्षीय इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय का 22 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
7 अगस्त को ट्रैकिंग के लिए पहाड़ी पर गए अद्वैत की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वाड, ड्रोन टीम और पर्वतारोहियों समेत 100 से ज्यादा लोगों ने नौ दिन तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उसका बैग, स्वेटर, मोबाइल और ड्रोन तो अलग-अलग स्थानों से मिले, लेकिन अद्वैत का पता नहीं चला।
लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर करीब 16-17 अगस्त को सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। अब जांच का फोकस तकनीकी साक्ष्यों और अद्वैत की डिजिटल गतिविधियों पर है।
मंगेतर से बात के बाद निकला था ट्रैकिंग पर
अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। 7 अगस्त को वह किराए की स्कूटर से शिवगंगे पहाड़ियों की तलहटी तक पहुंचा और अकेले ट्रैकिंग के लिए पहाड़ी पर चला गया। CCTV फुटेज में उसे पहाड़ी की ओर जाते हुए देखा गया था।
बताया गया है कि ट्रैकिंग पर निकलने से पहले उसने अपनी मंगेतर से फोन पर बात भी की थी और लौटने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
सामान मिला, लेकिन नहीं मिला कोई ठोस सुराग
तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग जगहों से अद्वैत का बैग, स्वेटर, मोबाइल और ड्रोन मिला। मोबाइल और ड्रोन मिलने वाले स्थान के आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में भी व्यापक तलाशी की गई।
टीमों ने पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों, खतरनाक ढलानों और चट्टानों तक पहुंचकर खोजबीन की। उसकी किराए की स्कूटर भी पुलिस ने बरामद कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद अद्वैत का कोई पता नहीं चला।
‘स्पाइडर मैन’ ज्योति राज की टीम ने भी की तलाश
अद्वैत की तलाश में पर्वतारोही ज्योति राज, जिन्हें ‘स्पाइडर मैन’ के नाम से भी जाना जाता है, की टीम की मदद ली गई। करीब 4500 फीट ऊंची शिवगंगे पहाड़ी की सीधी चट्टानों और दुर्गम हिस्सों में भी टीम ने खोज अभियान चलाया। खराब मौसम व फिसलन के बीच भी संभावित स्थानों की जांच की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
हादसा, आत्महत्या या कोई और वजह?
अद्वैत के लंबे समय से लापता रहने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ।
शुरुआती जांच में पहाड़ी से गिरने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, लंबे सर्च ऑपरेशन के बावजूद शव या कोई अन्य ठोस सुराग नहीं मिलने से यह संभावना भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जांच के दौरान अद्वैत के लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री में पहाड़ी की ऊंचाई और ऊंचाई से गिरने से मौत से जुड़ी कुछ खोज सामने आने की बात भी कही गई थी।
इसके आधार पर आत्महत्या के एंगल से भी जांच की गई। हालांकि, पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
तकनीकी जांच से सुराग तलाश रही पुलिस
अब पुलिस CDR, डिजिटल हिस्ट्री, CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अद्वैत की आखिरी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
22 दिन बीतने के बावजूद परिवार को उसके लौटने की उम्मीद है। पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन पुलिस की जांच जारी है।
अब उम्मीद उन तकनीकी सुरागों पर टिकी है, जो अद्वैत की आखिरी लोकेशन और उसके साथ हुई घटना की गुत्थी सुलझाने में मदद कर सकें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!