पशु शवदाह गृह तैयार: अब मृत पशुओं का होगा वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मृत पशुओं के व्यवस्थित और वैज्ञानिक निपटान के लिए नगर निगम पहली बार पशु शवदाह गृह शुरू करने जा रहा है।
ट्रेंचिंग ग्राउंड में करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। निगम के अनुसार, अगले एक महीने में इसके शुरू होने की संभावना है।
शवदाह गृह शुरू होने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में मिलने वाले मृत पशुओं को निजी एजेंसी के माध्यम से उठवाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड लाया जाएगा।
यहां उनका वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, इसके संचालन से मृत पशुओं के शवों को खुले में फेंके जाने की समस्या पर भी रोक लग सकेगी।
फोन करते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
अब तक मृत पशुओं के निपटान के लिए शहर में कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। कई बार शव खाली प्लॉट, सड़क किनारे या अन्य स्थानों पर पड़े रहने से गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बन जाती थी।
नई व्यवस्था के तहत नगर निगम अलग-अलग जोन और प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड और संपर्क नंबर लगाएगा। किसी मृत पशु की जानकारी मिलने पर एजेंसी की टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंचेगी और शव को उठाकर पशु शवदाह गृह तक ले जाएगी।
मटन-चिकन और मछली बाजार का कचरा भी जलेगा
शवदाह गृह में स्थापित किए जा रहे भस्मक (इन्सिनरेटर) का इस्तेमाल केवल मृत पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए नहीं होगा। मटन, चिकन और मछली बाजारों से निकलने वाले जैविक कचरे के सुरक्षित निपटान में भी इसका उपयोग किया जाएगा।
निगम का मानना है कि इससे ऐसे कचरे के खुले में पड़े रहने और उसके कारण होने वाली गंदगी की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।
ट्रेंचिंग ग्राउंड में बढ़ेंगी सुविधाएं
नगर निगम ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में कचरा प्रबंधन से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी विकसित कर रहा है। यहां खाली पड़ी जमीन के कुछ हिस्से में आवारा श्वानों के लिए शेल्टर होम विकसित करने की तैयारी भी चल रही है।
पशु शवदाह गृह शुरू होने के बाद शहर में मृत पशुओं के निपटान की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने के साथ स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!