सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश: दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र की सावित्री नगर एम्पायर कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया।
एक मकान में चोरी के दौरान पड़ोसी की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर बदमाश पत्थर फेंककर भाग निकले। घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार को पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है।
सूना मकान देखकर घुसे बदमाश
कॉलोनी निवासी आकाश सोनी निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार रात वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया और घर में घुसकर चोरी की।
इसके बाद बदमाशों ने कॉलोनी के एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया।
पड़ोसी ने शोर मचाया तो पत्थर फेंके
दूसरे मकान में बदमाश चोरी कर रहे थे, तभी पड़ोसी जितेंद्र की नींद खुल गई। उन्होंने बालकनी में आकर शोर मचाया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने उनकी ओर पत्थर फेंके और मौके से भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही रात में FRV मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सुनसान इलाकों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
CCTV फुटेज से तलाश शुरू
घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में संदिग्ध बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और रूट की जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
रहवासियों के साथ पुलिस ने की बैठक
रविवार को हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल सावित्री नगर एम्पायर पहुंचे। पुलिस ने आकाश सोनी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ने कॉलोनी के रहवासियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। पुलिस ने रहवासियों से संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!