दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा: नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा में सिंघार ने भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों, सरकारी जमीनों पर कब्जे, भू-माफिया, युवाओं के रोजगार और भर्ती जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
भागीरथपुरा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले को लेकर सिंघार ने कहा कि इंदौर की जनता को गंदा पानी पिलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मामले में यदि सिर्फ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
सिंघार ने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखी जानी चाहिए। उन्होंने इंदौर की जनता से भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर आवाज उठाने की अपील की। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी।
इंदौर से उज्जैन तक भू-माफिया एक्टिव
सरकारी जमीनों पर कब्जे के मुद्दे पर सिंघार ने आरोप लगाया कि इंदौर से उज्जैन तक भू-माफिया सक्रिय हैं और उन्हें भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने रेवती रेंज में आशा हॉल निर्माण सहित सरकारी जमीनों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
सिंघार ने आरोप लगाया कि इन मामलों में विभागीय अधिकारी भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने सरकार से सरकारी जमीनों की सुरक्षा और कब्जों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
रोजगार और भर्ती पर सरकार को घेरा
युवाओं के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग-1, वर्ग-2, अतिथि शिक्षक भर्ती और ओबीसी आरक्षण जैसे मामलों में सरकार से जवाब चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।
शकर के बयान पर विजयवर्गीय पर तंज
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के शकर की कीमतों को लेकर दिए बयान पर सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि यदि विजयवर्गीय खुद शक्कर नहीं खाते हैं तो कम से कम जनता को यह बता दें कि सस्ती शक्कर आखिर कब मिलेगी।
छात्र राजनीति पर बोले- युवा हनुमान की तरह
छात्र राजनीति और युवाओं की आवाज के सवाल पर सिंघार ने कहा कि छात्र हनुमान की तरह हैं। उन्होंने कहा कि जब हनुमान लंका में आग लगाते हैं तो उसका जलना तय होता है। सरकार को युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!