खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी: रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम प्रशासन की खजराना में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जोन 10 के वार्ड 39 की शालीमार कॉलोनी में चक्की के पास की मुख्य ड्रेनेज लाइन लंबे समय से बंद है। निगम अमले की अनदेखी से नालियों का बदबूदार पानी लोगों के ड्राइंग रूम व रसोई तक पहुंच गया, जिससे गंदगी व बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया।
सड़क पर जलजमाव व मच्छरों की भरमार से बेहाल नागरिकों ने जब हेल्पलाइन और अधिकारियों को शिकायत की, तो वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आक्रोशित नागरिकों ने खुद ही कमान संभाल ली। रहवासियों ने फावड़ा, कुदाली और डंडे उठाकर बंद ड्रेनेज लाइन को खोलना शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद गंदे पानी की निकासी हो सकी।
रहवासी आरिफ खान ने निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीवेज के पानी से बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य संकट में है। कर वसूलने में तत्परता दिखाने वाला निगम बदबू और गंदगी के बीच जीने को मजबूर जनता की सुध तक नहीं ले रहा।
क्षेत्रीय नागरिक इमरान मंसूरी ने सफाई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर पूरी तरह ध्वस्त बताया। नागरिकों का कहना है कि जोन 10 के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ड्रेनेज व्यवस्था का समाधान तुरंत नहीं निकाला तो वे उग्र आंदोलन कर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!