फर्जी डॉक्टर का मरीजों को संदेश- क्लिनिक बंद है अभी न आएं: मामला ठंडा होने का कर रहा इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लकवा के इलाज के नाम पर जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार ने प्रशासनिक मार के बाद लोगों को बताना शुरू कर दिया है उसका क्लीनिक बंद है। पंवार ने वॉट्स एप स्टेटस डाला है प्रशासनिक कार्रवाई के कारण बसी पीपरी संजीवनी क्लिनिक बंद है। विनम्र निवेदन है अभी न आए। जिस तरह संदेश दिया जा रहा है, उससे प्रतीत हो रहा है फर्जी डॉक्टर पंवार कुछ दिनों बाद फिर क्लिनिक शुरू करने की योजना बना रहा है।
आशंका है फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार क्लिनिक फिर शुरू कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करेगा। उसके पास उस पद्धति की डिग्री नहीं है, जिससे इलाज करता है। एक अन्य एमबीबीएस डॉक्टर के नाम का फर्जी इस्तेमाल कर अपनी दुकान चला रहा था। पिछले कुछ वर्षों से बसी पिपरी में क्लिनिक संचालित कर रहा था।
अब तक हजारों लकवाग्रस्त मरीजों को स्टेरॉइड का इंजेक्शन लगाकर विटामिन की टैबलेट देकर ठग रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से उसने देश के अलग अलग राज्य के शहरों तक अपना नाम पहुंचा दिया था। उसके सोशल मीडिया के वीडियो देखकर ही दूर दूर से लोग इलाज करवाने पहुंच रहे थे। मरीजों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी सज्जनसिंह पंवार डॉक्टर नहीं है।
प्रशासन से आस : खुलासा फर्स्ट द्वारा लगातार फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार का खुलासा करने के बाद आखिरकार प्रशासन भी हरकत में आया और फर्जी डॉक्टर पंवार पर कार्रवाई की। अब प्रशासन से यही उम्मीद की जा रही है कि फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार फिर क्लिनिक शुरू न कर सके, ताकि लकवाग्रस्त मरीजों को सही इलाज मिल सके।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!