मंत्री-विधायक के इलाके में रहवासी परेशान: निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, बिना जांच शिकायतें बंद करने का दावा; एसडीएम और पुलिस से कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के गृह क्षेत्र में ही जनता परेशानी उठा रही है। जनता कॉलोनी, नंदा नगर के मकान नंबर 159 में रहने वाली पूजा वर्मा ने आरोप लगाया है कि ऊपरी मंजिल के मालिक अमित जागीरदार की लापरवाही से ड्रेनेज लाइन टूट चुकी है।
गंदा पानी सीधे नीचे किचन में खाने-पीने के सामान पर गिर रहा है, जिससे भोजन बनाना असंभव हो गया है। लगातार रिसाव से छत व दीवारें जर्जर हो गई हैं और ईंट-सीमेंट गिर रहे हैं। बाहरी दीवारों में पेड़ों की जड़ें घुसने से भवन ढहने की आशंका जताई गई है।
पीड़िता का कहना है कि घर में बुजुर्ग माता-पिता और दिव्यांग बहन समेत सभी सदस्य बदबू व गंदगी से बीमार हो रहे हैं। शिकायत करने पर मकान मालिक द्वारा अभद्रता करने और मरम्मत कराने से साफ इंकार करने का आरोप भी लगाया गया है।
नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इंदौर 311 ऐप पर दर्ज की शिकायत को सुपरवाइजिंग इंजीनियर अवनीश सिंह, ज़ोनल ऑफिसर लोकेश शर्मा और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक पंकज ढोलपुरे ने बिना मौके पर पहुंचे ही हल बताकर बंद कर दिया।
मामले में नगर निगम आयुक्त, एसडीएम परदेशीपुरा और स्थानीय थाना प्रभारी को आवेदन देकर गुहार लगाई गई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में होने वाले किसी भी हादसे की पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!