खबर
Top News

आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अगस्त 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली और निर्माण एजेंसियों की सुस्ती का खामियाजा आम जनता को झेलना पड़ रहा है। बड़ा बांगड़दा स्थित सतपुड़ा और क्षिप्रा परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे पड़े हैं। शनिवार को निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अपर आयुक्त अर्थ जैन, पीएमएवाई टीम, कंसल्टेंट और निर्माण ठेकेदार के प्रतिनिधियों के साथ मौके का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों मंट घोर लापरवाही और धीमी रफ्तार साफ नजर आई, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने या ब्लैकलिस्ट करने के बजाय अधिकारी केवल समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत देकर लौट गए।

सतपुड़ा और क्षिप्रा परिसर में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और विकास कार्यों में देरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन का रवैया ठेकेदार के प्रति नरम बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने और शेष निर्माण कार्य जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

वहीं 5 सितंबर से क्षिप्रा परिसर के 1 बीएचके फ्लैटों की बुकिंग 13.50 लाख रुपए में इंदौर 311 ऐप के जरिए शुरू की जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि जब धरातल पर बिजली, जलापूर्ति, सीवरेज, आंतरिक सड़कों और पार्किंग का काम अधूरा है, तब नागरिकों से बुकिंग के नाम पर राशि जुटाने की जल्दबाजी क्यों दिखाई जा रही है।

देरी से पात्र हितग्राही लंबे समय से भटक रहे... आवास आवंटन की प्रक्रिया में हो रही देरी से पात्र हितग्राही लंबे समय से भटक रहे हैं। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने पीएमएवाई और कंसल्टेंट टीम को नियमित मॉनिटरिंग के साथ समय पर पजेशन देने के बुनियादी निर्देश दिए हैं। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि निर्माण एजेंसी और निगम के बीच समन्वय की कमी से प्रोजेक्ट लगातार पिछड़ रहा है। अगर ठेकेदार की मनमानी पर लगाम नहीं कसी गई और अधूरी सुविधाओं के बीच आवंटन किया गया, तो आने वाले दिनों में आवंटियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 14 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 14 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 15 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 15 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 15 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 15 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 15 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 15 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 16 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 16 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 16 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 16 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 16 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 16 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 16 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 16 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!