10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार: वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी में पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने रविवार को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन और भूख हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई अधिकारी, मंत्री या प्रतिनिधि उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। इससे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
खाली पदों पर भर्ती की मांग
आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार और लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से शिक्षक पदों की वास्तविक स्थिति को लेकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उनका दावा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं, लेकिन शिक्षक भर्ती में अपेक्षाकृत कम पद जारी किए जा रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में रिक्त पदों को शामिल कर भर्ती का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके।
10 दिन से जारी है भूख हड़ताल
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण उन्हें खून से पत्र लिखकर अपनी मांग मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अभ्यर्थियों ने सरकार से तत्काल बातचीत कर वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की घोषणा करने की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक किया जाएगा।
संबंधित समाचार

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!