रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर लाखों की चोरी: सोने-चांदी के जेवर, कैश सहित 60 लाख का माल ले गए बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाने परिवार के साथ बाहर गए ठेकेदार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर तीन कमरों के ताले तोड़कर करीब 27 तोला सोने, 4 किलो चांदी के जेवर और 4 लाख रुपए नकद समेत करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता परिवार के रविवार रात घर लौटने पर चला।
घटना दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल के मकान की है। मातादीन अग्रवाल अपनी पत्नी रश्मि अग्रवाल के साथ 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने कानपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। उनके घर से बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में प्रवेश किया।
रविवार रात दंपती घर पहुंचे तो तीन कमरों के गेट के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उसका दरवाजा भी टूटा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिले।
27 तोला सोना और 4 किलो चांदी चोरी
रश्मि अग्रवाल के अनुसार, अलमारी में करीब 27 तोला सोने और 4 किलो चांदी के पुश्तैनी जेवर रखे थे। इसके अलावा घर में 4 लाख रुपए नकद भी थे। उन्होंने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के खर्च के लिए यह नकदी घर में रखी गई थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात 28 अगस्त की रात हुई या उसके बाद। आशंका है कि चोरों ने पहले मकान की रेकी की और परिवार के बाहर जाने की जानकारी जुटाने के बाद चोरी की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!