मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग: तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
रक्षाबंधन के दूसरे दिन मुरैना के जौरा क्षेत्र के परसोटा गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान खुलेआम फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तालाब किनारे बड़ी संख्या में लोग लाइसेंसी बंदूकें लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50-60 बंदूकधारी प्रतियोगिता में शामिल हुए और तालाब के दूसरी ओर रखी मटकियों पर निशाना साधते हुए फायरिंग की।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी या नहीं।
मटकी पर निशाना, फायरिंग के साथ शोर
सामने आए वीडियो में लोग बंदूकों से मटकियों को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीण शोर मचाते नजर आते हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता देखने पहुंचे थे, जबकि कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे।
ग्रामीणों के मुताबिक, परसोटा गांव में यह आयोजन लंबे समय से स्थानीय परंपरा के तौर पर होता आ रहा है।
प्रशासन के लौटने के बाद आयोजन का दावा
जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव ने बताया कि पुलिस को प्रतियोगिता से जुड़ा वीडियो मिला है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। शनिवार 29 अगस्त को मुख्यमंत्री जनसंवाद योजना के तहत प्रशासनिक टीम भी गांव पहुंची थी। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि प्रशासनिक अमले के लौटने के बाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सरपंच और ग्रामीणों से पूछताछ
पुलिस ने मामले में स्थानीय सरपंच और कुछ ग्रामीणों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। आयोजन में शामिल लोगों की भूमिका, अनुमति और लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े नियमों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!