तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर: 5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
जिले के आमला गांव के पास रविवार सुबह उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद दर्जनभर गोवंश को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि अब तक 5 गोवंश की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन गोवंश के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और घायल गोवंश के उपचार की मांग की।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। घायल गोवंश को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक और चालक के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। हादसे की पूरी स्थिति और मृत व घायल गोवंश की संख्या की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!