रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा: 12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
आगर-मालवा जिला मुख्यालय की एक कॉलोनी में शनिवार रात 12 साल की नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची की मां के मौसेरे भाई पर है। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन बाजार गए हुए थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।
परिजन के लौटने पर हुआ खुलासा
शनिवार रात बच्ची के परिजन किसी काम से बाजार गए थे। घर लौटने पर उन्होंने बच्ची की हालत देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल में बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। रविवार दोपहर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया।
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच में नाबालिग के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी जरूरी साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में भी लोगों में आक्रोश है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!