फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल: नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मनावर (धार)।
नौकरी के लिए जरूरी चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत को एक फोटो कॉपी सेंटर संचालक ने कमाई का जरिया बना लिया। मनावर में संचालक अपनी दुकान पर थाना मनावर की फर्जी रबर सील लगाकर अस्थाई चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर रहा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि फोटो कॉपी सेंटर पर फर्जी तरीके से चरित्र प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस को थाना मनावर की फर्जी रबर सील, दो तैयार चरित्र प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां और एक लैपटॉप मिला।
लैपटॉप में मिले 27 चरित्र प्रमाण पत्र
पुलिस ने जब लैपटॉप की जांच की तो उसमें 27 चरित्र प्रमाण पत्र और शपथ पत्र मिले। इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह के दस्तावेज तैयार कर रहा था। अब पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें किन लोगों के लिए तैयार किया गया था।
दस्तावेजों के इस्तेमाल की भी होगी जांच
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तैयार किए गए फर्जी प्रमाण पत्रों का कहीं नौकरी या अन्य किसी सरकारी प्रक्रिया में इस्तेमाल तो नहीं किया गया। साथ ही इस काम में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति जुड़ा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन, एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजेश यादव की टीम ने शनिवार को की।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!