राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश: पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया; सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम नगरी अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। भव्य राम मंदिर परिसर के भीतर एक मुस्लिम युवक द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
आरोपी को हिरासत में लिया
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है, जिससे मंदिर परिसर में बड़ा बवाल होने से टल गया।
कौन है आरोपी अहमद शेख?
पकड़े गए युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां निवासी अहमद शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक गेट नंबर D-1 से मंदिर परिसर के भीतर दाखिल हुआ था।
नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था आरोपी
बताया जा रहा है कि वह मंदिर के दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और सुरक्षा बलों की नजर उस पर पड़ गई।
पकड़े जाने पर की नारेबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब सुरक्षाकर्मियों ने अहमद शेख को रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए। युवक की इस हरकत से परिसर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
एजेंसियां हुई एक्टिव
हालांकि, तैनात सुरक्षा बलों ने बिना देरी किए उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तुरंत एक्टिव हो गए हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट का रुख
फिलहाल इस पूरे मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!