खबर
Top News

सजा के 2 साल बाद भी फरार है अशोक अरोरा, कर रहा अवैध धंधा: नीमच का बहुचर्चित शराब माफिया

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 5:05 pm
शेयर करें:
सजा के 2 साल बाद भी फरार है अशोक अरोरा, कर रहा अवैध धंधा

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
यहां का बहुचर्चित शराब माफिया अशोक काश्मीरीलाल अरोरा को दो साल पूर्व कोर्ट ने विभिन्न मामलों में सजा दी, लेकिन वो आज तक पुलिस रिकॉर्ड में फरार है, जबकि वो खुलेआम बेखौफ होकर नीमच में अपना अवैध शराब कारोबार चला रहा है। न केवल शराब, बल्कि पोस्तदाना, डोडाचूरा समेत अन्य अवैध कामों में लगा है और खुलेआम शहर में घूम रहा है।

पुलिस उस पर हाथ डालने से घबरा रही है। अरोरा ने पूरे नीमच को शराब और ड्रग्स के नशे में डुबो दिया है, लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि न तो प्रशासन और न नेता उस पर हाथ डाल पा रहे हैं। वो बेधड़क जिसके प्लॉट पर चाहे उस पर कब्जा कर लेता है और अपनी अवैध शराब की गुमटी रख देता है।

ये मामला जुलाई 2017 में दर्ज हुआ था। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री मामले में तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या मरावी ने अशोक अरोरा समेत पांच आरोपियों को धारा 34(2) मप्र आबकारी अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में 27 जुलाई 2023 को दिए गए फैसले में रमेशचंद्र जोशी, बाबूलाल भील, अशोक धानुक, मुकेश खटीक और दुलीचंद्र जाट को सजा दी गई।

जबकि जुर्माना न चुकाने की स्थिति में नौ माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। बाद में इन सभी आरोपियों को जमानत मिल गई, लेकिन इनके साथ ही आरोपी रहा अशोक अरोरा कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे फरार घोषित कर दिया गया।

वो आज तक कोर्ट नहीं पहुंचा है और फरार ही माना जाता है। मानों पूरा प्रशासन धृतराष्ट्र बना हुआ है। उस पर कार्रवाई की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा।

तब से लेकर अब तक अशोक अरोरा पूरे नीमच में बेखौफ होकर शराब का अपना अवैध साम्राज्य चला रहा है और दिनदहाड़े वो लोगों के प्लॉट, मकान, दुकान पर कब्जा कर रहा है और उसके गुर्गे विरोध करने वाले लोगों को डराते-धमकाते हैं। उनकी शिकायत न पुलिस सुन रही है और प्रशासन का अधिकारी।

ये था मामला: 9 जुलाई 2017 को जीरन थाने में आधी रात 2.45 बजे दबिश के दौरान तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य ने देशी शराब दुकान पर छापा मारा, जहां लाइसेंसी भेरूलाल के इशारे पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा था।

बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। मामले में भेरूलाल, अशोक कश्मीरीलाल अरोरा, राकेश कश्मीरीलाल और अंकुश अविनाश अरोरा पर धारा 173(8) के तहत केस दर्ज किया गया।

बाद में कोर्ट ने सभी को सजा दी, जबकि अशोक अरोरा फरार रहा, जो आज भी फरार ही है। बाद में इनमें से अंकुश अविनाश अरोरा की लीवर डैमेज होने के बाद मौत हो गई। बताया जाता है कि अशोक अरोरा ने उसे स्लो पायजन (जहरीली शराब) दिया था, जिससे उसका लीवर खराब हो गया था।

उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसके रसूख के आगे पुलिस और प्रशासन पंगु ही बना रहा। जब्त शराब और नकदी का मामले से पता चलता है कि नीमच में किस तरह अशोक अरोरा और अधिकारी वर्ग के बीच साठगांठ है।

अरोरा स्कूल के नीचे, मंदिर के पास बिकवा रहा शराब: नीमच में अवैध शराब के साम्राज्य का खलनायक अशोक कश्मीरीलाल अरोरा ने अपनी पैसों की हवस में किसी को नहीं छोड़ा।

उसने जावद रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के ठीक नीचे शराब दुकान खोल रखी है, जबकि नियम ये है कि स्कूल, मंदिर आदि के पास शराब दुकान नहीं खोली जा स्कती।

स्थिति ये है कि स्कूल में आते-जाते बच्चों का शराबियों से सामना होता है। उसके गुर्गे स्कूल में पढ़ाई को भी बाधित करते हैं। अरोरा जो कि अमोली ग्रुप के नाम से अपना अवैध शराब साम्राज्य चलाता है, ने मंदिरों के आसपास भी शराब के अवैध अड्‌डे खोल रखे हैं।

इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन न तो पुलिस और न प्रशासन का कोई अधिकारी इस स्थिति को रोकने में समर्थ हैं।

पूरे नीमच में अशोक अरोरा अपनी दादागीरी और रसूख के बल पर पूरी व्यवस्था पर कब्जा करके बैठा है और उस पर कार्रवाई करने की हिम्मत किसी की नहीं है।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 15 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 15 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 16 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 16 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 16 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 16 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 16 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 16 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 17 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 17 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 17 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 17 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 17 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 17 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 17 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 17 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!