बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत: कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
खिलचीपुर तहसील ग्राम पंचायत ब्यावरा कलां के हरिजन मोहल्ले के रहवासियों ने बारिश के मौसम में कीचड़ और नाली के पानी की समस्या से परेशान होकर कलेक्टर से समाधान की मांग की है। रहवासियों ने कलेक्टर को आवेदन देकर मोहल्ले में नाली और पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
मोहल्ले में बारिश के कारण बड़े पैमाने पर कीचड़ फैल जाता है। रहवासियों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
नाली नहीं, बारिश में रास्ते पर भर जाता है पानी
रहवासियों ने बताया कि मोहल्ले में हनुमान मंदिर से मन्नालाल हरिजन के मकान तक न तो नाली की उचित व्यवस्था है और न ही पानी की निकासी का इंतजाम। बारिश होते ही कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि कीचड़ और पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके चलते मोहल्ले के लोग बारिश के मौसम में बीमारियों की आशंका से परेशान रहते हैं।
कलेक्टर से स्थायी समाधान की मांग
मोहल्ले के रहवासियों ने कलेक्टर डॉ. दिलीप मिश्रा समस्या का निरीक्षण कराकर नाली और पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्थायी समाधान होने से बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
संबंधित समाचार

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान

पति की मुश्किल में दिया साथ:अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल

प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री:जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे:शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप:सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर

देवी अहिल्या की नगरी का प्रभार छोड़ने से पहले दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री:ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी:सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; उत्पादों पर होगी चेतावनी, दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव

शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल:किससे बोले थे-आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं; अब ये मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू:अब हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद; शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया:देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल

वॉट्सएप का नया फीचर:अब तय समय पर खुद-ब-खुद भेजे जाएंगे मैसेज; फोन बंद होने पर भी होगी डिलीवरी

फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए:राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल होगा रोमांचक; पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़े थे 28 छक्के
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!