मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे: खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
त्योहारों से पहले मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने उज्जैन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फ्रीगंज स्थित न्यू कैफे मयूरम से 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई गई। कार्रवाई की खबर से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कार्टन में पैक थी मिठाई, मिल्क केक बनाकर बेच रहे थे
खाद्य विभाग को प्रतिष्ठान पर अमानक मिठाई बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम ने शहीद पार्क, फ्रीगंज स्थित न्यू कैफे मयूरम का निरीक्षण किया तो जोधपुर के पते वाले कार्टन में पैक मिठाई मिली। मौके पर 19 खाली डिब्बे भी मिले।
विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान संचालक इन डिब्बों से मिठाई निकालकर उसे मिल्क केक के रूप में जमाकर ग्राहकों को बेच रहा था। पैकेट पर सामग्री के रूप में वेजिटेबल ऑयल, शुगर और मिल्क पावडर दर्ज था।
खाद्य विभाग ने इसे एनालॉग मिल्क केक की श्रेणी का उत्पाद बताया। टीम ने मौके से 54 किलो मिठाई जब्त की और उसे नष्ट करा दिया।
चार प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के सैंपल
अभियान के दौरान खाद्य विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। इनमें राठौर नमकीन, उन्हेल से मोतीपाक और मावा पेड़ा, कोठारी कैटर्स नमकीन एंड स्वीट्स, उज्जैन से मावा बर्फी और घेवर, न्यू कैफे मयूरम से श्री कृष्णा स्पेशल मिल्क केक और मिल्क केक तथा जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन, फ्रीगंज से मिल्क केक का नमूना लिया गया।
भोपाल भेजे गए सभी सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि जब्त मिठाई के साथ लिए गए सभी खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और दंड तय किया जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!