खबर
Top News

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच: पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 12:01 am
शेयर करें:
‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने, होटल में ले जाकर जबरदस्ती करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने पहले खुद को ‘वीरू’ बताकर उससे करीब छह महीने तक बातचीत की। बाद में उसकी वास्तविक पहचान वारिस शेख के रूप में सामने आई। युवती का दावा है कि आरोपी ने शादी के लिए दबाव बनाया और इनकार करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले को लेकर करणी सेना के पदाधिकारी युवती को लेकर लसूड़िया थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

2019 में हुई थी पहचान, छह महीने तक चली बातचीत
युवती के अनुसार वर्ष 2019 में एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम वीरू बताया। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और करीब छह महीने तक संपर्क में रहे।

पीड़िता का आरोप है कि 9 फरवरी 2020 को युवक उसे फिल्म दिखाने के बहाने बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने कथित तौर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। युवती ने फोटो-वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने ऐसा करने का भरोसा दिलाया।

शादी से इनकार पर वीडियो वायरल करने की धमकी
युवती के मुताबिक बाद में उसे पता चला कि युवक की शादी कहीं और होने वाली है, जिसके बाद उसने उससे दूरी बना ली। वर्ष 2022 में आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और खुद को अपनी शादी से नाखुश बताते हुए युवती से शादी की बात कही।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इससे इनकार किया तो आरोपी ने पुराने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्हें डिलीट करने के नाम पर मिलने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद दोनों बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने मिले और आरोपी उसे दोबारा उसी होटल में ले गया।

पहचान सामने आने पर धर्म परिवर्तन का आरोप
युवती का दावा है कि होटल में बातचीत के दौरान उसे युवक की वास्तविक पहचान वारिस शेख होने की जानकारी मिली। पहचान छिपाकर दोस्ती करने को लेकर सवाल करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे डराया-धमकाया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वारिस ने उस पर धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कथित तौर पर दोबारा जबरदस्ती की। युवती का कहना है कि डर के कारण उसने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

अन्य युवतियों को लेकर भी दावे
करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि आरोपी के खिलाफ अन्य युवतियों से जुड़े भी इसी तरह के आरोप सामने आए हैं। संगठन का कहना है कि कुछ युवतियां उनके संपर्क में हैं और उनके बयानों के आधार पर आगे शिकायतें हो सकती हैं। हालांकि, इन अतिरिक्त आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

लसूड़िया थाने पहुंची युवती
मामले को लेकर करणी सेना के पदाधिकारी युवती के साथ लसूड़िया थाने पहुंचे और दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य आरोपों में कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 4 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 5 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 5 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 5 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 5 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 5 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 6 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 6 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 6 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 6 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 6 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 6 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 6 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 6 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!