पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई: एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
आरके ऑटोडील की पार्किंग का ताला काटकर करीब 7 लाख रुपए की कार चोरी करने के मामले में गणपति नाका पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कार भी बरामद कर ली है। वहीं, वारदात में शामिल उसका साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
होटल में ठहरे, रैकी की और फिर काट दिया ताला
घटना 22 अगस्त की है। जयस्तंभ निवासी सहजीम खान ने पुलिस को बताया था कि उनकी सफेद अर्टिगा एमएच 47 एएस 2405 आरके ऑटोडील में खड़ी थी। बदमाशों ने पार्किंग के गेट का ताला कटर से काटा और कार लेकर फरार हो गए।
मामले में गणपति नाका थाने में एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीआई कमल सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जांच के दौरान सामने आया कि दो संदिग्ध वारदात से पहले बस स्टैंड स्थित जनता होटल में रुके थे। यहां से उन्होंने कार और पार्किंग की रैकी की थी। इसके बाद मौका मिलते ही पार्किंग का ताला काटकर कार चोरी कर ली।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मुंबई तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की। जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस शेख नासीर अली पिता शेख शाकिर अली तक पहुंची। वह मूल रूप से चांदपुर, बिजनौर का रहने वाला है और वर्तमान में खान कंपाउंड, मुंब्रा, मुंबई में रह रहा था।
पुलिस ने उसे मुंबई से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी इनायत उल्ला के साथ मिलकर कार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 7 लाख रुपए कीमत की चोरी की कार बरामद कर ली।
साथी की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल दूसरा आरोपी इनायत उल्ला अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी से चोरी की वारदात और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!