250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर: द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 250 साल पुरानी चिंतामणि पार्श्वनाथ की चमत्कारिक प्रतिमा और उससे जुड़ी मान्यताएं अब फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। महाराष्ट्र के संभाजीनगर के पास स्थित कचनेर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र की प्रसिद्ध प्रतिमा पर आधारित फिल्म ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की शूटिंग इन दिनों इंदौर और आसपास के इलाकों में चल रही है।
फिल्म की शूटिंग करीब 22 दिनों तक चलेगी और सितंबर के पहले सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। निर्माताओं ने नवंबर में देश के करीब 70 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने की तैयारी की है।
जमीन से प्रकट होने की मान्यता पर आधारित कहानी
फिल्म की कहानी कचनेर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध चिंतामणि पार्श्वनाथ की प्रतिमा से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है। मान्यता है कि करीब 250 साल पहले प्रतिमा जमीन से प्रकट हुई थी। ग्रामीणों ने इसे स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी।
कहानी में प्रतिमा के खंडित होने के बाद का वह प्रसंग भी दिखाया जाएगा, जब स्वप्न में मिले आदेश के अनुसार प्रतिमा को सात दिनों तक घी-शक्कर के घोल से लेपित कर मिट्टी में रखा गया।
मान्यता के मुताबिक आठवें दिन प्रतिमा दोबारा जुड़ी हुई मिली और जोड़ पर रक्त के निशान दिखाई दिए। फिल्म इसी चमत्कारिक प्रसंग और उससे जुड़ी घटनाओं को सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी।
इंदौर पहुंचे 60 से ज्यादा क्रू मेंबर
फिल्म की शूटिंग के लिए 60 से अधिक क्रू मेंबर इंदौर पहुंचे हैं। फिल्म में वरिष्ठ अभिनेता सुधीर पांडे, टीवी अभिनेत्री शिल्पा मेहता, ‘मिर्जापुर’ से जुड़े अभिनेता लक्की खान, मिस यूनिवर्स इंडिया-2018 सलोनी नारंग धाकड़ और इंदोरी गोविंदा के नाम से पहचाने जाने वाले कलाकार श्याम पांडे सहित करीब 12 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माता राहुल सेठी और पीयूष रावका हैं। निर्माताओं के अनुसार धार्मिक कथा के साथ फिल्म में गीत-संगीत और मनोरंजन का भी समावेश किया गया है, ताकि इसे परिवार के सभी सदस्य देख सकें।
इंदौर के आसपास भी फिल्माए जा रहे दृश्य
कहानी की जरूरत के अनुसार इंदौर शहर के अलावा आसपास के इलाकों में भी शूटिंग की जा रही है। निर्माताओं का कहना है कि चमत्कारिक प्रसंगों को वास्तविक लोकेशन और सिनेमाई प्रस्तुति के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिल्म निर्माण को संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से सहयोग मिलने की बात भी निर्माताओं ने कही है।
सितंबर में शूटिंग पूरी, नवंबर में पर्दे पर आने की तैयारी
सितंबर के पहले सप्ताह तक शूटिंग पूरी होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। इसके बाद नवंबर में फिल्म को देश के करीब 70 सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!