जुलूस में क्या उड़ाया: चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर/बंडा।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कथित आपत्तिजनक चित्रों को लेकर बंडा में विवाद सामने आया है। आरोप है कि जुलूस के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों को विरूपित रूप में इलेक्ट्रॉनिक पेपर गन के जरिए उड़ाया गया। शिकायत मिलने के बाद बंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुस्लिम समाज और आयोजन समिति ने भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बंडा में जुलूस निकाला गया था। जुलूस संजय कॉलोनी स्थित मस्जिद से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ चित्र इलेक्ट्रॉनिक पेपर गन से उड़ाए जाने की बात सामने आई। मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सेन की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को मुस्लिम समाज और आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा। इसमें सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। समाज ने जुलूस में इस्तेमाल सामग्री की खरीद, उसके स्रोत, भुगतान और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग रखी है।
सामग्री खरीद को लेकर भी दी जानकारी
ज्ञापन में समाज की ओर से दावा किया गया कि जुलूस में पेपर गन के जरिए केवल कागज के टुकड़े उड़ाए गए थे। इस्तेमाल की गई सामग्री चैतन्य हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक दुकान से खरीदे जाने की बात भी कही गई है। समाज ने करीब 2,550 रुपए के भुगतान और सामग्री से जुड़े लोगों के बंडा पहुंचने के साधन की जानकारी भी पुलिस को दी है।
मुस्लिम समाज ने कहा कि जांच में यदि आयोजन समिति, किसी व्यक्ति या किसी अन्य पक्ष की ओर से जानबूझकर कानून का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी दुकानदार या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
बंडा एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि ने बताया कि जुलूस के दौरान उड़ाए गए चित्रों को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दूसरे पक्ष ने भी आवेदन देकर अपना पक्ष और संबंधित जानकारी पुलिस को दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों, सामग्री के स्रोत और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!