खबर
Top News

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान: 700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 8:56 pm
शेयर करें:
डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) में गुरुवार को उड़ान -2026 गेजुएशन सेरेमनी और एकेडेमिक एक्सीलेंस अ‌वाॅर्ड समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में करीब 700 विद्यार्थियों को डिग्री, मार्कशीट और ट्रांसक्रिप्ट प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और एकेडेमिक एक्सीलेंस अ‌वाॅर्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह में करीब 1200 विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और पूर्व छात्र शामिल हुए। मंच से डिग्री हासिल करते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर उपलब्धि की खुशी नजर आई, वहीं अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावक भी गर्व से भर उठे।

तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दांडेकर सहित संस्थान के शिक्षक और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

निदेशक बोले- अब शुरू होगी असली उड़ान
एसजीएसआईटीएस के निदेशक प्रो. नीतेश पुरोहित ने कहा कि डिग्री हासिल करना मंजिल नहीं, बल्कि आगे की यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने और जिस क्षेत्र में जाएं, वहां पूरी मेहनत, जुनून और लगन के साथ काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्लेसमेंट, इंडस्ट्री कनेक्ट और छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

जेन-जेड में नया करने का उत्साह ज्यादा
एकेडमिक डीन प्रो. ललित पुरोहित ने कहा कि एसजीएसआईटीएस से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी संस्थान से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नौकरी के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया।

एलुमनी अध्यक्ष बोले- सिर्फ नौकरी तक सीमित न रहें
एसजीएसआईटीएस एलुमिन एसो. के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि करियर की शुरुआत में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मेहनत और जुनून के दम पर उन्होंने अपनी फर्म स्थापित की।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सिर्फ नौकरी हासिल करना ही लक्ष्य न रखें, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में भी काम करें। समारोह का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 3 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 3 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 3 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 4 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 4 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 4 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 4 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 4 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 4 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 4 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 4 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 4 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 5 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 5 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 5 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!