कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल: लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
ऑपरेशन प्रहार के तहत खरगोन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नीमच से एमडी लेकर कार से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। कार्रवाई में एक सूचीबद्ध गुंडा भी पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति कार में MD ड्रग्स लेकर महाराष्ट्र की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बनवारीलाल मंडलोई के नेतृत्व में टीम ने जामली में खाटू श्याम मंदिर के पास भुसावल-चित्तौड़गढ़ बायपास पर नाकाबंदी की।
डैशबोर्ड में छिपाकर रखी थी ड्रग्स
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने सफेद फ्रोंक्स कार MP09BQ0412 को रोककर तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड में पारदर्शी पॉलीथिन की दो पन्नियां मिलीं। जांच में एक पन्नी से 53 ग्राम और दूसरी से 17 ग्राम एमडी बरामद हुई। कुल वजन 70 ग्राम निकला। पुलिस ने कार से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनवीर, शाहनवाज उर्फ शानू और आसिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने एमडी नीमच से खरीदना बताया है।
सूचीबद्ध गुंडा निकला मुख्य आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी तनवीर अमननगर क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा है और पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है। उसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं शाहनवाज उर्फ शानू के खिलाफ कोतवाली और बिस्टान थानों में आर्म्स एक्ट समेत 3 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 394/26 में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है।
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती है और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस की एक टीम नीमच भी रवाना की गई है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!