गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य: बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बॉम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड को लेकर कांग्रेस और नगर निगम के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर डाली गई रील पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने पलटवार करते हुए इसे ‘नौटंकी’ बताया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़क पर गाड़ी फंसाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बजाय कांग्रेस को शहर के विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए।
राठौर के मुताबिक रिंग रोड से लगी इस सर्विस रोड पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही अधिक है। इसके अलावा बारिश के दौरान जलजमाव होने से सड़क के कुछ हिस्सों में गड्ढे हो गए थे। उनका आरोप है कि चिंटू चौकसे ने इसी हिस्से में अपनी गाड़ी फंसाकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश की।
पिछले चार दिन से चल रहा सुधार कार्य
एमआईसी सदस्य राठौर ने बताया कि सर्विस रोड के बाकी हिस्से में सुधार का काम क्षेत्रीय पार्षद बालमुकुंद सोनी की निगरानी में पिछले चार दिनों से कराया जा रहा है। गुरुवार को राठौर ने पार्षद और निगम अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने बताया कि बॉम्बे हॉस्पिटल से निपनिया चौराहे तक सर्विस रोड पर पहले करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बड़ी ड्रेनेज लाइन डाली गई थी। इससे स्कीम नंबर 94, अनुराग नगर और गुलाब बाग कॉलोनी को स्कीम नंबर 114 पार्ट-2 की ड्रेनेज लाइन से जोड़कर क्षेत्र की पुरानी ड्रेनेज समस्या का स्थायी समाधान किया गया।
ड्रेनेज लाइन के बाद सड़क हुई थी क्षतिग्रस्त
राठौर के अनुसार ड्रेनेज लाइन डालने के दौरान पुरानी डामर सड़क क्षतिग्रस्त होकर कच्ची हो गई थी। अब लोगों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सड़क का सुधार कार्य किया जा रहा है। आधे से ज्यादा हिस्से में जीएसबी बिछाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी हिस्से में भी काम जल्द पूरा करने की बात कही गई है।
इसके साथ ही पूरे मार्ग को सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) रोड में तब्दील करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा सीसी रोड का काम
राठौर ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने निगमायुक्त को सर्विस रोड की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर सीसी रोड का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
राठौर ने कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन शहर के विकास कार्यों को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय सहयोग करना चाहिए।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!