दुर्लभ केस में कमाल: दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दोनों किडनियों में एक साथ कैंसर की गांठें होना बेहद दुर्लभ स्थिति है। ऐसे मामलों में कैंसरग्रस्त किडनी को निकालना आसान विकल्प माना जाता है, लेकिन इंदौर के डॉक्टरों ने 45 वर्षीय मरीज की दोनों किडनियों को बचाते हुए कैंसर की गांठें निकालने में सफलता हासिल की है। दो चरणों में की गई लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद मरीज की किडनी की कार्यक्षमता सामान्य बनी हुई है।
यूरिन में खून आने के बाद जांच में सामने आया कैंसर
गुना निवासी बैंककर्मी संतोष वर्मा को जनवरी 2026 में यूरिन में खून आने की शिकायत हुई थी। इसके बाद दाईं तरफ कमर में दर्द होने पर उन्होंने जांच कराई। जांच में दोनों किडनियों में गांठें दिखाई दीं। इनमें दाईं किडनी की गांठ अपेक्षाकृत बड़ी थी। आगे की जांच में दोनों गांठों में कैंसर की पुष्टि हुई।
पूरी किडनी निकालने के बजाय गांठें हटाईं
मरीज का इलाज केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में किया गया। डॉक्टरों ने दोनों किडनियों को बचाने का निर्णय लेते हुए दो चरणों में सर्जरी की। 13 जुलाई 2026 को पहली सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक तकनीक से दाईं किडनी की सिर्फ कैंसरग्रस्त गांठ निकाली गई और स्वस्थ हिस्से को सुरक्षित रखा गया।
इसके बाद दूसरी किडनी की जांच में भी कैंसर की पुष्टि हुई। 11 अगस्त 2026 को दूसरी सर्जरी कर बाईं किडनी की भी केवल कैंसर वाली गांठ निकाल दी गई। इस तरह दोनों ऑपरेशन में पूरी किडनी निकालने की जरूरत नहीं पड़ी।
दोनों किडनियों में कैंसर बेहद दुर्लभ
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों किडनियों में एक साथ कैंसर होना करीब 1 से 2 प्रतिशत मामलों में ही देखा जाता है। ऐसी सर्जरी में कैंसर को पूरी तरह निकालने के साथ किडनी के स्वस्थ हिस्से को बचाना बड़ी चुनौती होती है। किडनी में रक्त प्रवाह अधिक होने के कारण ऑपरेशन के दौरान ब्लीडिंग नियंत्रित करना और स्वस्थ हिस्से की मरम्मत करना भी जटिल होता है।
तीन दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी
दोनों सर्जरी के बाद मरीज की किडनी की कार्यक्षमता संतोषजनक रही। ऑपरेशन के करीब तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 15 अगस्त की जांच में क्रिएटिनिन 1.29 mg/dl दर्ज किया गया। फिलहाल मरीज स्वस्थ है और सामान्य दिनचर्या शुरू कर चुका है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!