थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा: 16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। समान थाना पुलिस ने गड़रिया नहर के पास घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 16.632 किलो गांजा, देशी पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 28 हजार 840 रुपए बताई गई है।
पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक 25 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गड़रिया नहर के पास गांजा बेचने के लिए आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।
कुछ देर बाद रिंग रोड की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अम्बर शुक्ला (28), निवासी चिरहुला कॉलोनी, थाना बिछिया के रूप में हुई।
16 पैकेट में मिला 16.632 किलो गांजा
तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से 16 अलग-अलग पैकेटों में 16.632 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 3 लाख 32 हजार 640 रुपए आंकी है।
गांजे के अलावा आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4.28 लाख रुपए है।
पहले से दर्ज हैं करीब छह आपराधिक मामले
पुलिस के मुताबिक अम्बर शुक्ला के खिलाफ रीवा शहर के अलग-अलग थानों में हत्या और चोरी समेत करीब छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसे आदतन अपराधी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8, 20(बी) एनडीपीएस एक्ट और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब उससे गांजे की सप्लाई, खरीदी-बिक्री के नेटवर्क और अवैध हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा नदी की लहरों पर मुख्यमंत्री का दिखा हुनर:हंसते हुए बोले- डरो मत; आज सरकार चला रहा हूं, लेकिन इससे पहले सब चलाया है मैंने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच इस पार्टी के दो नेता थाने में:बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वीडियो देखिये, पेड़-पौधों में पानी डालने के दौरान ऐसा हादसा:निगम के वाहन की चपेट में आया क्लीनर,

सस्ते मोबाइल का झांसा देकर महिला से इतने हजार की ठगी:क्राइम ब्रांच ने वापस कराए इतने हजार; ओएलएक्स पर खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर ठग ने बिछाया जाल

इतने लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:सिलाई का काम करता है आरोपी; पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

वीडियो देखिये, गाय की मौत के बाद टोल नाके पर बस रुकवाकर किया हंगामा:गौसेवा के नाम पर बस में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप; सवार थे करीब 40 यात्री

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; किसने मारी लात, क्यों पहुंचे थे ये नेता

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!