वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान: चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमतौर पर पत्रकार सड़क पर खड़े होकर शहर की समस्याओं को कैमरे और कलम के जरिए सामने लाते हैं, लेकिन गुरुवार शाम रीगल चौराहे पर तस्वीर कुछ अलग नजर आई। त्योहार की भीड़ के चलते जब चौराहे पर वाहनों की कतार लगने लगी और यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी, तो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने कलम और कैमरा छोड़कर सड़क पर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने यातायात पुलिस के साथ मिलकर वाहनों को व्यवस्थित कराया और कुछ ही देर में ट्रैफिक सुचारु हो गया।
त्योहारों के चलते इन दिनों शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। रीगल चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल होने के कारण यहां शाम के समय दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से अक्सर यातायात का दबाव बन जाता है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।
जाम लगा तो पत्रकारों ने संभाली कमान
रीगल चौराहे पर यातायात प्रभावित होते देख पत्रकार नरेंद्र गोस्वामी, साजिद खान, डगलस, गणेश चौहान, नीरज और राजा खान आगे आए। उन्होंने यातायात पुलिस के जवानों के साथ सड़क पर खड़े होकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया।
अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को नियंत्रित करने और चौराहे पर फंसे ट्रैफिक को निकालने में पत्रकारों ने पुलिस का सहयोग किया। लगातार प्रयास के बाद कुछ ही देर में वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई और जाम की स्थिति खत्म हो गई।
पुलिस को सहयोग का दिया संदेश
इस पहल के जरिए पत्रकारों ने यह संदेश भी दिया कि यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। शहर की सड़कों को व्यवस्थित रखने में आम नागरिकों और वाहन चालकों की भी अहम भूमिका है।
त्योहारों के दौरान जब सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ता है, ऐसे समय में यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने से जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
खबरों से आगे बढ़कर निभाई नागरिक की जिम्मेदारी
रीगल चौराहे पर पत्रकारों का यह प्रयास इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने समस्या को सिर्फ खबर के रूप में देखने के बजाय उसके समाधान में भी अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि जाम लगने पर केवल यातायात पुलिस को जिम्मेदार ठहराने के बजाय खुद भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!