नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा: 18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब एक और बड़े खतरे की आशंका है। चीन के मुताबिक रसुवागढ़ी बॉर्डर से करीब 18 किलोमीटर ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से 0.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में झील बन गई है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके टूटने पर भोटेकोशी नदी में दोबारा तेज बाढ़ आ सकती है। नेपाल के जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने निचले इलाकों के लोगों को नदी किनारे से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
389 की मौत, हजारों लोग प्रभावित
नेपाल पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात तक बाढ़ और भूस्खलन से 389 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 137 मौतें चितवन में हुई हैं। पूर्वी नवलपरासी में 87, धादिंग में 33, गोरखा में 32, नुवाकोट और तनहुं में 28-28, पश्चिमी नवलपरासी में 27 और रसुवा में 17 शव मिले हैं। अब तक 466 घायलों को सुरक्षित निकाला गया है।
नेपाल में 910 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं, जबकि तिब्बत में 558 लोगों के लापता होने की सूचना है। दोनों क्षेत्रों में करीब 1,468 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
लैंडस्लाइड से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका
बुधवार सुबह नेपाल-चीन सीमा के पास तेज झटका महसूस हुआ। शुरुआती तौर पर USGS ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि बर्फ और चट्टानों के साथ पहाड़ का बड़ा हिस्सा नदी में गिरने से लैंडस्लाइड हुआ था। इससे करीब 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ।
84 भारतीयों को बचाया, 290 से संपर्क नहीं
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार अब तक 84 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के 63 कर्मचारी और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं। वहीं 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
यूपी में मिले तीन शव, अमेरिका ने दी मदद
नेपाल की बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश में गंडक नदी के किनारे दो महिलाओं और एक पुरुष के शव मिले हैं। इनके नेपाल से बहकर आने की आशंका जताई गई है। वहीं अमेरिका ने नेपाल के लिए 5 लाख डॉलर की राहत सहायता का ऐलान किया है।
13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू में
बचाव अभियान में 13,295 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इनमें नेपाल पुलिस के 7,250, नेपाली सेना के 4,200 और सशस्त्र पुलिस बल के 1,845 जवान शामिल हैं। सेना और निजी हेलिकॉप्टरों ने अब तक 69 उड़ानें भरकर 351 लोगों को सुरक्षित निकाला है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!